हिमाचल मौसम अपडेट: भारी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी-पढ़ें खबर
ewn24news choice of himachal 17 Apr,2023 12:18 am
प्रदेश में तीन दिन के लिए येलो अलर्ट है जारी
शिमला। हिमाचल में भारी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार हिमाचल में 18 अप्रैल से मौसम बिगड़ सकता है। हालांकि, 17 को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बिगड़ सकता है। 18 अप्रैल को एक दो स्थानों पर भारी बारिश और ओलावृष्टि को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 19 अप्रैल को भारी बारिश और ओलावृष्टि को येलो अलर्ट जारी है।
अपडेट के अनुसार 17 व 18 अप्रैल को मैदानी, निचली और मध्य पहाड़ियों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 18 और 19 अप्रैल को निचले व मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। प्रदेश में 22 अप्रैल तक मौसम खराब बना रह सकता है। पिछले 24 घंटे में एक दो स्थानों पर बारिश हुई है। चंबा, सांगला, कसोल में 3-3 मिलीमीटर बारिश हुई है।
कोकसर, जुब्बल और भरमौर में ओलावृष्टि हुई है। हिमाचल में न्यूनतम तापमान सामान्य हैं और अधिकतम सामान्य से अधिक हैं। आज केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री और शनिवार को ऊना का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है।