पुण्यतिथि पर याद किए हिमाचल निर्माता डॉ यशवंत सिंह परमार
ewn24news choice of himachal 03 May,2024 12:25 am
शिमला कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धांजलि
शिमला। हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वीं पुण्यतिथि पर आज प्रदेश भर में उन्हें याद किया गया।
शिमला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा सहित अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा ने कहा कि आज डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वीं पुण्यतिथि है और उन्हें याद किया जा रहा है। उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
हिमाचल यदि आज विकास के पथ पर अग्रसर है तो ये यशवंत सिंह परमार और वीरभद्र सिंह की देन है। आज हिमाचल देश के अग्रणी राज्यों में शमिल है और विकास के पथ पर अग्रसर है।