Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल: जेबीटी टैट स्थगित, इन पांच विषयों के एडमिट कार्ड करें डाउनलोड

ewn24news choice of himachal 07 Dec,2022 10:29 pm

    10 दिसंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

    धर्मशाला। हाईकोर्ट के निर्देशानुसार जेबीटी टैट आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। वहीं, पांच विषयों के टैट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा टैट नवंबर 2022 के तहत 8 विषयों की परीक्षाओं का आयोजन होगा।
    जमींदोज हो जाएगा शिमला ब्रिटिश कालीन थिएटर "रिवोली सिनेमा हॉल"

    शास्त्री, टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल, नॉन मेडिकल और भाषा अध्यापक की परीक्षाओं का आयोजन 10 से 12 दिसंबर तक होगा। शास्त्री टैट 10 दिसंबर, टीजीटी आर्ट्स और मेडिकल टैट 11 दिसंबर और टीजीटी नॉन मेडिकल और भाषा अध्यापक टैट 12 दिसंबर को होगा।

    अभ्यर्थी उपरोक्त लिखित परीक्षाओं के लिए अपने एडमिट कार्ड/ रोल नंबर बोर्ड की वेबसाइट पर दर्शाए गए लिंक TET Nov-2022 पर जाकर अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर डाउनलोड कर सकते हैं।
    हिमाचल विस चुनाव: मतगणना को तैयारियां पूरीं-10 हजार कर्मी देंगे सेवाएं

    इसके अतिरिक्त बोर्ड कार्यालय द्वारा जारी एडमिट कार्ड में उल्लेखित परीक्षार्थियों के विवरण जैसे की परीक्षार्थी का नाम, पिता का नाम, जाति और उपजाति में परीक्षार्थी से ऑनलाइन आवेदन करते समय अगर कोई त्रुटि हो गई हो तो परीक्षार्थी एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि से 15 दिन के अंदर यानी  21 दिसंबर तक बोर्ड के कार्यालय में शुद्धि के लिए दस्तावेजों सहित आवेदन कर सकते हैं।

    इसके बाद विभागीय परीक्षा शाखा द्वारा उपरोक्त विषयों के विवरणों में शुद्धि नहीं की जाएगी। एडमिट कार्ड डाक के द्वारा नहीं भेजे जा रहे हैं। किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड के दूरभाष नंबर 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं।

    वहीं, 10 दिसंबर को आयोजित होने वाला जेबीटी टैट हाईकोर्ट में दायर याचिका में दिए गए निर्णय अनुसार आगामी आदेशों तक स्थगित किया गया। उक्त परीक्षा के लिए हाईकोर्ट द्वारा उक्त मामले में दिए जाने वाले निर्णयानुसार निकट भविष्य में अलग से घोषित किया जाएगा।
    चंबा-तीसा मार्ग पर खाई में गिरी कार, युवक ने मौके पर तोड़ा दम


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather