8 जनवरी को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ कर रहा प्रवेश
शिमला। राजधानी शिमला सहित हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के लिए पर्यटकों और स्थानीय लोगों का इंतजार लंबा हो रहा है। प्रदेश में एक सप्ताह तक इसकी कोई संभावना नजर नहीं आ रही।
इसके अलावा बरसात के बाद प्रदेश में सामान्य से कम बारिश हुई है जिससे सूखे जैसे हालात बन गए हैं। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मैदानी जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जरूर जारी किया है।
ट्रक ऑपरेटर हड़ताल : कांगड़ा में पेट्रोल-डीजल को लेकर डीसी ने जारी किए यह आदेश
मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री तो शिमला शिमला में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस चल रहा है जो सामान्य से अधिक है।
हिमाचल कैबिनेट बैठक : नए साल के पहले दिन 3 बड़े तोहफे, बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत
आगामी 7 जनवरी तक मौसम साफ बने रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी, वहीं मैदानी क्षेत्र कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी, बद्दी व हमीरपुर के मैदानी इलाकों में धुंध रहने की संभावना है जिससे वाहन चलाने में कठिनाई हो सकती है।
कांगड़ा : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सुनहरा मौका, 180 पदों पर होगी भर्ती
इसके अलावा उन्होंने कहा कि अक्टूबर के बाद तीन माह में सामान्य से कम वर्षा हुई है। दिसंबर में माइनस 85 फीसदी जबकि अक्टूबर नवंबर में भी सामान्य से कम बारिश हुई है।
उन्होंने कहा कि 8 जनवरी को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर रहा है जिसका असर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है जिसके कारण कुल्लू, लाहौल-स्पीति, चंबा, किन्नौर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।