हमीरपुर। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका है। वर्मा ज्वेलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के 30 पद भरे जाने हैं। इन पदों को भरने के लिए 6 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले बारहवीं पास, स्नातक और स्नातकोत्तर पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। आवेदक की आयु 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कंपनी द्वारा चयनित आवेदकों को 14000 रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा तथा चयनित आवेदकों का कार्य क्षेत्र हमीरपुर होगा।
इच्छुक आवेदक जिनका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो वह भी हिमाचली स्थाई निवासी प्रमाण पत्र व अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकता है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय दूरभाष नंबर-01972-222318 पर संपर्क कर सकते हैं।