शाहपुर। कांगड़ा जिला के शाहपुर में चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ निरंतर जारी विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना शाहपुर की टीम गश्त एवं यातायात चेकिंग पर थी, तो एक गुफ्त सूचना के आधार पर सिहोलपुरी के पास दो लड़कों के कब्जे से 6 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिनाश पटियाल (32) पुत्र सुविन्द्र सिंह निवासी गांव चतरेड़ डाकघर व तहसील शाहपुर व मान सिंह राणा (38) पुत्र नेत्र सिंह राणा गांव हाडा डाकघर व तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
उपरोक्त दोनों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया तथा इनके विरुद्ध पुलिस थाना शाहपुर में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।