Breaking News

  • कुवैत में ड्राइवरों की बंपर भर्ती : भारतीय लाइसेंस पर भी मौका, कांगड़ा में 17 सितंबर को होगा इंटरव्यू
  • दुबई, मॉरीशस और कुवैत में नौकरी पाने का बड़ा मौका : 25 सितंबर को सुंदरनगर में इंटरव्यू
  • जल शक्ति विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन की बैचवाइज भर्ती : जरूर करवा लें पंजीकरण
  • मशीन ऑपरेटर के 150 पदों पर भर्ती, पुरुष एवं महिला 19 सितंबर को पहुंचें देहरा
  • रोहड़ू में डेवलपमेंट मैनेजर और लाइफ मित्र के भरे जा रहे पद, बढ़िया सैलरी, 17 को इंटरव्यू
  • 10वीं पास को मौका : महिला और ग्रामीण करियर एजेंट के भरे जा रहे पद, शिमला में 17 को इंटरव्यू
  • कबड्डी अंडर-19 जोनल टूर्नामेंट में मझीण स्कूल चैंपियन-बैडमिंटन में रनरअप, विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ी सम्मानित
  • नूरपुर सिविल अस्पताल को मिले पांच नए विशेषज्ञ डॉक्टर, विधायक और पूर्व विधायक ने जताया आभार
  • HPRCA : अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 85 उम्मीदवार चयनित-यहां देखें
  • बैजनाथ में पुलिस की बड़ी नाकाबंदी : 1.8 किलो चरस के साथ छह गिरफ्तार

मशीन ऑपरेटर के 150 पदों पर भर्ती, पुरुष एवं महिला 19 सितंबर को पहुंचें देहरा

ewn24 news choice of himachal 15 Sep,2026 7:20 pm


    देहरा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बढ़िया खबर है। वर्धमान यार्नज थ्रेड्स लिमिटेड, लुधियाना द्वारा मशीन ऑपरेटर ट्रेड (पुरुष एवं महिला) के 150 पदों पर भर्ती के लिए उप रोजगार कार्यालय देहरा में साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं।

    प्रभारी, उप रोजगार कार्यालय, देहरा, जिला कांगड़ा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं एवं बारहवीं रखी गई है तथा आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 13,486 रुपये से 15,483 रुपये प्रतिमाह वेतन तथा अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार प्रदान की जाएंगी।

    इच्छुक अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं बायोडाटा की प्रति तथा अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) सहित दिनांक 19 सितम्बर, 2026 को उप रोजगार कार्यालय, देहरा में प्रातः 11:00 बजे साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

    साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता अथवा अन्य देय नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01892-224892 पर संपर्क किया जा सकता है। 



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather