मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में युवाओं के लिए रोजगार का मौका आया है। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस मंडी द्वारा सेल्स एंड मार्केटिंग के कुल 08 पदों पर भर्ती के लिए 23 नवंबर, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय मंडी में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने देते हुए बताया कि इस संबंध में विभाग को कंपनी से अधिसूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लड़के एवं लड़कियां दोनों ही इन पदों के लिए होने वाले साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा अथवा स्नातक उत्तीर्ण रखी गई है, जबकि एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों एवं भूतपूर्व सैनिकों को चयन प्रक्रिया में विशेष प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से 25,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ-साथ अन्य निर्धारित लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को दिनांक 23 नवंबर, 2026 को प्रातः 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, मंडी में उपस्थित होना होगा।
अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं उनकी स्व-सत्यापित छायाप्रतियों के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता पासबुक, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा रोजगार पंजीकरण प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को विभाग या कंपनी की ओर से किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 अथवा संबंधित नियोक्ता के मोबाइल नंबर +91-98160-15096 पर संपर्क कर सकते हैं।