Breaking News

  • अब पति-पत्नी साथ मिलकर मना सकेंगे करवा चौथ, 29 अक्तूबर को हिमाचल में छुट्टी
  • हिमाचल : 29 और 30 अक्टूबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
  • हिमाचल जल शक्ति विभाग में पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर, MTW सहित भरे जा रहे ये 20 पद
  • HPPSC : कृषि विकास अधिकारी के 23 पदों के लिए बढ़ी आवेदन की तिथि, जानें पूरी डिटेल
  • भोरंज में आंगनवाड़ी सहायिका पदों के लिए अब 20 नवंबर तक करें आवेदन
  • बैजनाथ : चेक बाउंस मामले में फरार चल रहे महिला समेत दो उद्घोषित अपराधी पंजाब से दबोचे
  • कुनिहार के देव कुरगन मंदिर में चोरी का पर्दाफाश : CCTV ने पकड़वाया चोर, नकदी बरामद
  • कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन : ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म गिरोह का भंडाफोड़, 41 मोबाइल और 7 लैपटॉप बरामद
  • चंबा के भरमौर में दर्दनाक हादसा : 400 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR की भर्ती : गोहर, नेरचौक और सुंदरनगर में 27 अक्टूबर से इंटरव्यू

अब पति-पत्नी साथ मिलकर मना सकेंगे करवा चौथ, 29 अक्तूबर को हिमाचल में छुट्टी

ewn24 news choice of himachal 28 Oct,2026 1:29 pm


    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने करवा चौथ के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को एक अनोखा और बड़ा तोहफा दिया है। 

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एक बड़ा फैसला लेते हुए इस वर्ष करवा चौथ के अवसर पर केवल महिला कर्मचारियों ही नहीं, बल्कि पुरुष कर्मचारियों के लिए भी अवकाश की घोषणा की है।

    राज्य सरकार के इस कदम के बाद अब 29 अक्तूबर को करवा चौथ के दिन पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) रहेगा।

    इससे पहले प्रदेश में करवा चौथ के दिन केवल महिला कर्मचारियों को ही विशेष छुट्टी (विशेष अवकाश) दी जाती थी। लेकिन सरकार के इस नए फैसले से अब पति-पत्नी दोनों एक साथ घर पर रहकर करवा चौथ का त्योहार और इसकी सदियों पुरानी परंपराओं को एक साथ मना सकेंगे। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से प्रदेश भर के सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

    सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार 29 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर पूरी तरह से बंद रहेंगे।
    राज्य के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी (निजी) स्कूलों तथा कॉलेजों में भी सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए पूर्ण अवकाश घोषित किया गया है।

    सरकार के इस संवेदनशीलता भरे फैसले की चौतरफा सराहना हो रही है, जिससे इस वर्ष का करवा चौथ पर्व प्रदेशवासियों के लिए बेहद खास बनने जा रहा है।


    868111733_2225503594698376_6924787077665933916_n.jpg 177.44 KB

    866336564_1714349526936125_9075378844784488954_n.jpg 128.87 KB

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather