Breaking News

  • HPBOSE : 12वीं अनुपूरक परीक्षा का परिणाम जारी, 1931 छात्र हुए पास-यहां देखें रिजल्ट
  • 10वीं पास या फेल युवाओं के लिए रोजगार का मौका : नौकरी चाहिए तो पहुंचें ऊना
  • हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती : जानें किसको मिली 5 साल की आयु सीमा छूट, आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ी
  • हिमाचल असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर भर्ती स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथियां घोषित, 8 सितंबर से होंगी शुरू
  • हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को पिलाना होगा सिर्फ RO और उबला हुआ पानी, कड़े निर्देश जारी
  • अढ़ाई साल में हिमाचल में सीएम, डिप्टी सीएम, मंत्रियों और अधिकारियों के विदेश प्रवास पर 21 करोड़ से अधिक खर्च
  • हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स को रेगुलर करने का नहीं प्रावधान, बढ़ सकती है सेवा अवधि
  • माता श्री बगलामुखी मंदिर में देवेन गिरी चेला नियुक्त, पांच गुरुओं का मिला आशीर्वाद
  • हिमाचल वन विभाग और आईएसबी के भारती इंस्टीट्यूट के बीच समझौता, सीएम सुक्खू भी रहे मौजूद
  • हिमाचल में बेचा नकली और मिलावटी पनीर तो खैर नहीं, होटल और ढाबों के लिए सख्त निर्देश जारी

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती : जानें किसको मिली 5 साल की आयु सीमा छूट, आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ी

ewn24 news choice of himachal 21 Aug,2026 5:39 pm


    शिमला। हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर अपडेट है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने पुलिस कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला) भर्ती परीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण शुद्धि पत्र (Addendum) जारी किया है। 

    प्रदेश सरकार के गृह विभाग के फैसले के बाद आयोग ने राज्य के होम गार्ड जवानों को ऊपरी आयु सीमा में एकमुश्त (One time relaxation) 5 वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया है।

    आयु सीमा में दी गई इस छूट के कारण, आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को 15 दिन के लिए बढ़ा दिया है। अब इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी 5 सितंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in/hppsc पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन का लिंक बंद कर दिया जाएगा।

    छूट की श्रेणी: केवल हिमाचल प्रदेश के होम गार्ड्स (Home Guards of HP) के लिए।

    आयु में छूट: ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की एकमुश्त छूट।

    संबंधित विज्ञापन संख्या: Advertisement No. 57-7/2026 एवं 58-7/2026।

    आवेदन की नई अंतिम तिथि 5 सितंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) रहेगी। जिन्होंने पहले आवेदन कर दिया है उन अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

    अन्य नियम व शर्तें: विज्ञापनों में दी गई शेष सभी नियम व शर्तें यथावत रहेंगी।

    गौर हो कि हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के दौरान होम गार्ड के जवानों द्वारा लंबे समय से आयु में छूट की मांग की जा रही थी। होम गार्ड जवान पिछले कई वर्षों से पुलिस विभाग के साथ कानून-व्यवस्था, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में सीधी भर्ती में आयु सीमा समाप्त हो जाने के कारण वे आवेदन करने से वंचित हो रहे थे।

    गृह विभाग (Letter No. Home (A)B/02-3/2023-Part-II Loose) द्वारा 20 अगस्त 2026 को जारी पत्र के तहत होम गार्ड्स को राहत देते हुए एकमुश्त 5 साल की आयु छूट को मंजूरी दी गई, जिसे लोक सेवा आयोग ने 21 अगस्त 2026 को अधिसूचित कर दिया।

    आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम (HPPSC पोर्टल) से ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से भेजा गया आवेदन पत्र सीधे खारिज कर दिया जाएगा।




    लेटस्ट जॉब, रिजल्ट और शिक्षा व रोजगार से संबंधि सभी अपडेट्स के लिए Job Mitra Himachal को Subscribe करें 👇🏻


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather