शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एक बार फिर बड़ी राहत दी है। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2026, रात 11:59 बजे कर दी है।
आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, इससे पहले 1 जुलाई और 2 जुलाई 2026 को आवेदन की अंतिम तिथि क्रमशः 15 जुलाई और 16 जुलाई 2026 तक बढ़ाई गई थी। लेकिन अभ्यर्थियों की ओर से अपेक्षाकृत कम आवेदन प्राप्त होने के कारण आयोग ने एक बार फिर आवेदन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।
यह भर्ती विज्ञापन संख्या 5/6-2026 के तहत मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग में विभिन्न विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए निकाली गई है।
HPPSC ने स्पष्ट किया है कि सभी इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और उन्हें सीधे निरस्त कर दिया जाएगा। भर्ती की अन्य सभी शर्तें एवं नियम पूर्ववत लागू रहेंगे।
भर्ती: असिस्टेंट प्रोफेसर (मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग)
नई अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
आवेदन का माध्यम: केवल ऑनलाइन
विज्ञापन संख्या: 5/6-2026
आवेदन प्रक्रिया या अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्य दिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।