Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा

ewn24 news choice of himachal 18 Oct,2026 1:12 pm


    धर्मशाला। आईटीआई पास युवाओं के लिए फिर नौकरी का मौका आया है। आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को एक भव्य कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।

    राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला के प्रधानाचार्य मनीष कुमार राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह साक्षात्कार एलएंडटी कंस्ट्रक्शन स्किल्स ट्रेनिंग इंस्टीटयूट, अमरावती द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जो युवाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा अवसर लेकर आया है।

    उन्होंने बताया कि आईटीआई प्रशिक्षित युवा, जिन्होंने फिटर, बारबेंडिंग एंड स्टील फिक्सचर, प्लंबर, पाइपफिटिंग, फॉर्मवर्क कारपेंटर और मैसनरी में प्रशिक्षण पूरा कर लिया है तथा जिनकी आयु सीमा 18 से 25 वर्ष हो इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

    चयनित उम्मीदवारों का कार्यस्थल अमरावती, आंध्र प्रदेश होगा तथा प्रथम वर्ष का वेतन 19,400 रुपये प्रति माह रहेगा। ट्रेनिंग के 60 दिन के दौरान आवास सुविधा बिल्कुल मुफ्त रहेगी।




    इच्छुक अभ्यार्थी 21 अक्तूबर सुबह 10 बजे संस्थान में आकर साक्षात्कार में भाग ले सकते है। साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने साथ दसवीं व आईटीआई के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व 3 फोटोग्राफ तथा अन्य सभी प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपियां लेकर आ सकते हैं।

    इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये संस्थान के कार्यालय दूरभाष नं 01892-223182 व कंपनी के प्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर 9816492194, 9805509778 पर संपर्क कर सकते हैं।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather