Breaking News

  • डिजिटल पुलिसिंग में नूरपुर पुलिस का दबदबा : ICJS सर्च में हिमाचल में नंबर-वन
  • ओम साईं यूथ करियर डिफेंस अकादमी : 6 युवाओं का अग्निवीर GD में चयन, 4 ने विभिन्न रेजिमेंट्स में गाड़े झंडे
  • कांगड़ा में चुनावी बवाल : झिकली इच्छी पंचायत में प्रधानी के चुनाव नतीजे के बाद भारी हंगामा
  • HPRCA ने घोषित किया JOA (लाइब्रेरी) परीक्षा का परिणाम, इस दिन होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • हिमाचल : जाहलमा पुल डैमेज, पांगी और लाहौल घाटी की 14 पंचायतों का केलांग-मनाली से संपर्क टूटा
  • बंगोली पंचायत में शुभम चौधरी 28 साल की उम्र में चुने प्रधान, जिंदर उपप्रधान
  • ज्वालामुखी : सिहोरपांई पंचायत चुनाव में कांता देवी प्रधान और अनूप चौहान बने उप-प्रधान
  • बिलासपुर : गरामोड़ा फोरलेन पर कार से 3 किलो से अधिक चरस बरामद, मंडी के 5 तस्कर गिरफ्तार
  • कुल्लू : चुनावी ड्यूटी से गायब रहना पड़ा महंगा, पोलिंग ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी
  • बिलासपुर : ससुराल में दामाद पर ससुर और साले ने बरसाए डंडे, थप्पड़-मुक्कों से पीटकर किया लहूलुहान

बिलासपुर : गरामोड़ा फोरलेन पर कार से 3 किलो से अधिक चरस बरामद, मंडी के 5 तस्कर गिरफ्तार

ewn24 news choice of himachal 26 May,2026 6:56 pm


    पुलिस को देखकर घबराए कार सवार, तलाशी में बैग से निकली चरस


    बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 

    पुलिस ने गरामोड़ा फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से भारी मात्रा में चरस बरामद करने में सफलता पाई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये कीमत की इस 3.005 किलोग्राम चरस के साथ पुलिस ने मंडी जिले के रहने वाले पांच लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिलासपुर पुलिस की एक टीम गरामोड़ा फोरलेन पर नाका लगाकर रूटीन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कैंचीमोड़ से कीरतपुर की तरफ आ रही एक कार (नंबर HP 01KA-7012) को जांच के लिए रोका गया। कार में पांच लोग सवार थे। पुलिस टीम को सामने देखकर कार चालक और उसमें बैठे अन्य व्यक्ति बुरी तरह घबरा गए।

    उनकी घबराहट और संदिग्ध व्यवहार को देखकर पुलिस कर्मियों को शक हुआ। गहनता से पूछताछ करने के बाद जब गाड़ी की तलाशी ली गई, तो कार की डिक्की में एक काले रंग का पिट्ठू बैग मिला। पुलिस ने जब बैग को खोला तो उसके होश उड़ गए; बैग के अंदर से 3.005 किलोग्राम चरस बरामद की गई।

    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 



    शिमला पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक : बाहरी राज्यों से चिट्टा सप्लाई करने वाले 3 इंटरस्टेट सरगना गिरफ्तार 







Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather