Breaking News

  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन
  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

ज्वालामुखी मंदिर परिसर में विशेष स्वास्थ्य शिविर, फ्री में कराएं जांच

ewn24 news choice of himachal 08 Jul,2024 6:36 pm

    द हंस फाउंडेशन दे रहा सेवाएं


    ज्वालामुखी। द हंस फाउंडेशन गत डेढ़ वर्ष से निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं ज्वालामुखी खंड में प्रदान कर रही है तथा समय-समय पर विशेष शिविरों का आयोजन करती रहती है।

    इन दिनों द हंस फाउंडेशन द्वारा मंदिर कार्यालय ज्वालाजी में विशेष स्वास्थ्य शिविर शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य आगंतुकों को आवश्यक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

    यह प्राथमिक स्वास्थ्य शिविर मंदिर कार्यालय में 15 जुलाई 2024 तक चलेगा। जिसमें रोजाना सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच सभी की जांच की जा रही है।

    यह पहल द हंस फाउंडेशन द्वारा की गई है। इसमें निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। सेवाओं में सामान्य स्वास्थ्य जांच, परामर्श, बुनियादी उपचार शामिल हैं। सभी लोगों से अनुरोध है कि जिस किसी को आवश्यकता हो वे मंदिर प्रांगण में इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather