Breaking News

  • राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने जंजैहली से किया ‘ड्रग फ्री मंडी अभियान’ का शुभारंभ
  • बिलासपुर : सतलुज में नहाने उतरे थे पांच दोस्त, तेज बहाव में बह गए दो युवक
  • कांगड़ा : अग्निवीर नवीन कुमार ने जम्मू-कश्मीर के द्रास सेक्टर में गंवाई जान
  • कांगड़ा : मजदूर की बेटी ने 12वीं मेरिट में बनाई जगह, कछियारी स्कूल में किया सम्मानित
  • सनौरा स्कूल की पायल ठाकुर ने 12वीं आर्ट्स संकाय में हासिल किया प्रथम स्थान
  • बंगोली हरिपुर के सूरज को जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • मंडी : बंदरों को भगाने के लिए लोड कर रहा था बंदूक, गलती से चली गोली, गई जान
  • कांगड़ा : सेल्फ मैनेज्ड टीम के 55 पदों पर भर्ती, 21 मई को धर्मशाला में इंटरव्यू
  • हमीरपुर : 55 उम्मीदवारों ने पास की खनन रक्षक की शारीरिक दक्षता परीक्षा
  • HPBOSE : रद्द पेपर की Answer Key से तैयार कर दिया 12वीं अंग्रेजी का रिजल्ट

धर्मशाला उपचुनाव : राकेश चौधरी ने आजाद ठोकी ताल, भरा नामांकन

ewn24news choice of himachal 10 May,2024 7:00 pm

    2022 में भाजपा की टिकट पर लड़ चुके थे चुनाव

    धर्मशाला। कांगड़ा जिला के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में 2022 में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े राकेश चौधरी ने उपचुनाव में आजाद ताल ठोक दी है। राकेश चौधरी ने धर्मशाला उपचुनाव के लिए आज यानी 10 मई को आजाद प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया है।

    राकेश चौधरी उपचुनाव में भाजपा की टिकट न मिलने से खफा हो गए हैं। उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही आजाद चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया था। राकेश चौधरी के आजाद चुनावी मैदान में कूदने से कहीं न कहीं धर्मशाला उपचुनाव की जंग रोचक हो गई है। इनके चुनावी मैदान में उतरने का किसे फायदा होता है और किसे नुकसान यह तो भविष्य बताएगा, लेकिन मुकाबला त्रिकोणा होने के आसार बढ़ गए हैं।

    बता दें कि 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने धर्मशाला से राकेश चौधरी को टिकट दी थी। वर्ष 2022 में धर्मशाला में कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा और भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी के बीच चुनावी जंग हुई थी। हालांकि, आजाद प्रत्याशी विपन नैहरिया ने 7416 मत लेकर किसी प्रत्याशी का खेल जरूर बिगाड़ा था।

    2022 चुनाव में सुधीर शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी को 3285 मतों से मात दी थी। चुनाव जीतने के करीब 14 माह बाद ही सुधीर शर्मा कांग्रेस से बगावत कर गए। उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई। सुधीर शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया। इसके चलते धर्मशाला में इतनी जल्दी जनता पर चुनाव का बोझ पड़ गया।

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather