Breaking News

  • नूरपुर में विकास अब भी फाइलों में कैद : पार्क बदहाल, पार्किंग का हल नहीं, कूड़ा व्यवस्था फेल
  • HPRCA : अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इस दिन
  • बिलासपुर : भडोली कलां पंचायत के निवासी करेंगे चुनावों का बहिष्कार, डीसी को सौंपा ज्ञापन
  • सिरमौर : राजगढ़ में धरोटी के पास पलटी पिकअप, दो लोगों को आई हल्की चोटें
  • स्वारघाट : भुवाही BPL क्रिकेट टूर्नामेंट में देहनी टीम रही विजेता, परमिंदर मैन ऑफ द सीरीज
  • काठमांडू में छाए सरकाघाट के ऋषभ, एशियन चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, हांगकांग को हराया
  • मंडी : तेज रफ्तार ने ले ली तीन युवकों की जान, दो एम्स में लड़ रहे जिंदगी की जंग
  • कुल्लू की सैंज घाटी में झांकियों ने मोहा मन, देखने को मिली लोक जीवन की अनूठी झलक
  • IPL 2026 : धर्मशाला में तैयारियां पूरी, 04 मॉक ड्रिल्स सफलतापूर्वक संपन्न
  • HPBOSE 12TH Result : मेरिट में छाए सरकारी स्कूल, साइंस में बुरी तरह पिछड़े

सुक्खू सरकार के पहले बजट सत्र का समापन, 75 घंटे चली सदन की कार्यवाही

ewn24 news choice of himachal 07 Apr,2023 12:57 am

    शिमला। हिमाचल विधानसभा बजट सत्र का आज समापन हो गया। सत्र में 16 बैठकें आयोजित की गईं। 75 घंटे सदन की कार्यवाही चली। इस दौरान 639 तारांकित सवाल पूछे गए, जबकि 257 आतारांकित प्रश्न पूछे गए। नियम 67 के तहत 2 चर्चाएं की गई। नियम 62 के तहत 5 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाए। नियम 63 के तहत भांग की खेती को लीगल करने को लेकर 1 चर्चा प्रस्ताव लाया गया। नियम 130 के तहत 7 चर्चाएं की गई। 8 सरकारी विधेयक पास किए गए। नियम 324 के तहत 8 विषय सदन में लाए गए। 17 मार्च को मुख्यमंत्री ने बजट पेश किया, जिसमें 52 सदस्यों ने बजट चर्चा में भाग लिया।

    Breaking : हिमाचल के स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल जारी-पढ़ें खबर

    सत्र खत्म होने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सत्र सौहार्दपूर्ण तरीके से खत्म हुआ है। सत्र में विपक्ष को बोलने का पूरा मौका दिया गया। कर्ज को लेकर विपक्ष पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विपक्ष बौखलाहट में है, इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री को सदन में गुस्सा आ रहा था। सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए आगे बढ़ रही है। आने वाले चार वर्षों में प्रदेश की आर्थिकी को पटरी पर लाएंगे और आगामी दस वर्षों में प्रदेश देश का सबसे शक्तिशाली राज्य होगा।

    विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने सत्र की समाप्ति पर कहा कि सदन में उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए। साथ ही सरकार द्वारा लिए गए जनविरोधी निर्णयों को भी उठाया गया। हिमाचल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ सरकार ने संस्थान बंद किए, जिसकी वजह से विपक्ष को विरोध में आना पड़ा। विपक्ष सदन के बाहर भी जनता की आवाज उठाएगा। विपक्ष लोकतंत्र प्रभारी योजना को बंद करने सहित संस्थान बंद करने को लेकर सरकार को घेरता रहेगा।
    बजट सत्र : OBC छात्रों को मुफ्त वर्दी को लेकर क्या बोली सरकार-पढ़ें खबर

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather