Breaking News

  • जवाली में तीन नए शीतल पेयजल आउटलेट बुझाएंगे लोगों की प्यास
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने घोषित किया SET 2023 का रिजल्ट, यहां देखें
  • शिमला अवैध मस्जिद विवाद : नेरवा में करणी सेना का जोरदार प्रदर्शन
  • हमीरपुर : दसवीं फेल या पास युवाओं को मौका, सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद
  • राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को मिले SPG सुरक्षा : कुलदीप राठौर
  • चुनाव प्रचार पर निकलेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शेड्यूल तैयार
  • हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे जीएस संधवालिया
  • सुरला स्कूल में द हंस फाउंडेशन ने छात्राओं को बांटी स्वच्छता किट
  • शिमला : घर के मंदिर से उठी चिंगारी ने जला डाला आशियाना
  • राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बिफरी महिला कांग्रेस, किया प्रदर्शन

जुब्बल कोटखाई में कुर्सी पर बांधकर अस्पताल पहुंचाई गर्भवती, वीडियो वायरल

ewn24news choice of himachal 13 Feb,2023 2:56 pm

    शिमला। जुब्बल कोटखाई से MLA व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के विस क्षेत्र में भी लोग सड़क सुविधा से वंचित हैं। यहां पर एक गर्भवती महिला को कुर्सी पर बांधकर अस्पताल पहुंचाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि गांव के कुछ लोगों ने महिला को कुर्सी पर बांधकर लगभग तीन किलोमीटर तक मुख्य सड़क तक पहुंचाया।

    हिमाचल: 14 को पश्चिमी विक्षोभ करेगा प्रभावित, मौसम पर क्या रहेगा असर-जानिए

    दरअसल, जुब्बल-कोटखाई विस क्षेत्र की कुड्डू पंचायत के नडाल गांव के लोगों के लिए सड़क सुविधा नहीं हैं। हालत यह है कि गांव में किसी के बीमार होने और गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए पालकी पर उठाकर पहले मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। बीते शनिवार को भी गांव की एक गर्भवती महिला को आपातकाल में अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

    इसके लिए ग्रामीणों ने गर्भवती महिला को कुर्सी पर बांधने के बाद कंधे पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया। इसके लिए उन्हें करीब 3 किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ा। इसके बाद महिला को मुख्य मार्ग से अस्पताल पहुंचाया गया।
    अडानी ग्रुप विवाद पर 'AAP' ने भी खोला मोर्चा, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    सरकार से लगा चुके हैं गुहार

    सड़क की सुविधा को लेकर लोग प्रशासन और सरकार से कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। जानकारी के मुताबिक नडाल गांव में करीब 30 घरों की बस्ती है। सड़क सुविधा नहीं होने के कारण यहां के लोगों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए कई घंटे तक का पैदल सफर तय करना पड़ रहा है।

    जिला परिषद सदस्य सरस्वती नगर कुशल मुंगटा का कहना है कि हम सड़क बनाने के लिए तैयार हैं। जंगल होने के कारण सड़क बनाने में दिक्कत आ रही हैं। लोगों की मदद से जल्द सड़क बना दी जाएगी।

    [embed]
    [/embed]


    ">आज की ता
">जा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather