Breaking News

  • अरनी यूनिवर्सिटी में नेशनल रैंकिंग आर्चरी प्रतियोगिता, खेल मंत्री ने किया शुभारंभ
  • कोटधार नलवाड़ मेला : सांस्कृतिक कार्यक्रम कमेटी को 23 मार्च तक आवेदन दें कलाकार
  • सोलन : सेंट ल्यूक्स स्कूल में पेड़ पर गिरी आसमानी बिजली, धमाके से टूटे खिड़कियों के शीशे
  • हमीरपुर में शराब के ठेकों की नीलामी 18 मार्च को
  • कांगड़ा : गर्मियों की सब्जियों के बीज कृषि विभाग में उपलब्ध, 50 फीसदी अनुदान पर मिलेंगे
  • सरकारी शिक्षण संस्थानों को सर्वश्रेष्ठ बनाएंगे, शिक्षा की गुणवत्ता पर फोकस
  • नूरपुर : गोवा में बैडमिंटन खेलने जा रहे सुनील कुमार की मदद के लिए बढ़े हाथ
  • कांगड़ा : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर बनाया प्लान, रात में घोंट दिया पति का गला
  • बंबर ठाकुर गोलीकांड : तीन आरोपी गिरफ्तार, गोली चलाने वालों की हुई पहचान
  • चंबा : पहली वृंदावन धाम यात्रा गोलोक एक्सप्रेस की बस से रवाना

HPSSC मामला: निम्न से उच्च स्तर तक के अधिकारियों की संलिप्तता

ewn24news choice of himachal 21 Feb,2023 10:32 pm

    शिमला में सीएम सुक्खू ने दी जानकारी

    शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले तीन वर्षों के दौरान हुईं अनियमितताओं के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) हमीरपुर को तत्काल प्रभाव से भंग करने का निर्णय लिया है।

    मुख्यमंत्री ने आज यहां मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह निर्णय सभी जांच रिपोर्ट पर विचार करने के बाद लिया गया है। जो यह दर्शाता है कि इसमें निम्न से उच्च स्तर तक के अधिकारियों की संलिप्तता थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में आज पहली चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
    किसान सम्मान निधि योजना का लेना है लाभ तो 27 फरवरी तक जरूर करा लें ये काम

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आवेदकों की सुविधा के लिए सरकार ने चल रही भर्ती प्रक्रिया को हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) हमीरपुर से हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग, शिमला में अगली व्यवस्था तक स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।
    बड़ी खबरः हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग भंग, तीन साल से बिक रहे थे पेपर

    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के कर्मचारियों को सरप्लस पूल में स्थानांतरित कर दिया गया है और कर्मचारियों को उनकी पसंद के नए विभागों में शामिल होने का विकल्प प्रदान किया जाएगा।
    सरप्लस पूल में डाला हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग का स्टाफ-मांगें ऑप्शन

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) की कार्यप्रणाली गंभीर सवालों के घेरे में है और रिपोर्टों के आधार पर यह संकेत मिलता है कि पिछले तीन वर्षों से यहां धांधलियां चरम पर थीं और चयनित उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र बेचे गए थे।
    ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राज्य सरकार भर्ती के राष्ट्रीय मॉडल का अध्ययन कर रही है, तत्पश्चात उचित निर्णय लिया जाएगा।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather