Breaking News

  • रजोल से सारांश सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • HPPSC : जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी पेपर-II का सिलेबस जारी
  • हिमाचल बजट : पंचायत सचिव के 853 तो तकनीकी सहायक के 219 पदों पर होगी भर्ती
  • हिमाचल बजट : आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, एसएमसी शिक्षकों सहित इनका बढ़ा मानदेय
  • हिमाचल बजट : सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर को 3 फीसदी डीए का ऐलान
  • हिमाचल बजट : 1000 रोगी मित्रों की होगी नियुक्ति, 15000 रुपए मिलेगा मानदेय
  • हिमाचल बजट : शहरी निकाय प्रतिनिधियों का भी बढ़ा मानदेय, अब इतना मिलेगा
  • हिमाचल बजट : महिलाओं को 1500 रुपए सम्मान निधि को लेकर बड़ी अपडेट
  • हिमाचल बजट : वर्ष 2025-26 से सरकारी स्कूलों में डिजिटल हाजिरी होगी शुरू
  • हिमाचल बजट : जनप्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी, अब मिलेगा इतना

चंबा-जोत मार्ग पर हादसा, कांगड़ा के युवक की गई जान, दूसरा घायल

ewn24news choice of himachal 02 Mar,2023 7:33 pm

    कुट के पास कंडे दा खेतर में हुआ हादसा

    चंबा। हिमाचल के चंबा जिला में सड़क हादसे में कांगड़ा जिला निवासी एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा चंबा-चुवाड़ी वाया जोत मार्ग पर हुआ है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय अविनाश पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी गांव चनेद डाकघर फतेहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई। घायल युवक की पहचान 24 वर्षीय अभिषेक निवासी गांव डड़ोह डाकघर फतेहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।

    बता दें कि दोनों युवक कार में सवार होकर चंबा से कांगड़ा की तरफ जा रहे थे। चंबा-चुवाड़ी वाया जोत मार्ग पर कुट के पास कंडे दा खेतर में चालक कार से संतुलन खो बैठा और कार खाई में गिर गई। हादसे में अविनाश की मौत हो गई और अभिषेक घायल है। घायल युवक की हालत अभी खतरे से बाहर है। वहीं, पुलिस थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज कर पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather