प्रियंका गांधी ने जाखू मंदिर में नवाया शीश, हनुमान जी का लिया आशीर्वाद
ewn24news choice of himachal 13 May,2023 4:02 pm
शिमला। कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणामों के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को शिमला स्थित ऐतिहासिक जाखू मंदिर में शीश नवाया। प्रियंका गांधी गुरुवार को शिमला पहुंची थी और वह अपने निजी आवास छराबड़ा में रुकी हुई हैं।
शुक्रवार शाम उनकी मां और कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शिमला पहुंची थी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है और कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। रुझानों में कांग्रेस बहुत का आंकड़ा पार कर चुकी है। प्रियंका गांधी शिमला से ही चुनावी नतीजों पर नजर बनाए हुए हैं।