Breaking News

  • हिमाचल : यौन उत्पीड़न व छेड़छाड़ मामलों में संलिप्त इन तीन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
  • सोलन : हॉस्टल की बालकनी से कूदा निजी विश्वविद्यालय का छात्र-IGMC रेफर
  • पालमपुर में फिर आई सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, इस बार भरे जाएंगे 120 पद
  • ITI मंडी में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव : 26,500 रुपए तक वेतन के साथ मिलेगी कई सुविधाएं
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू
  • सेल्स एग्जीक्यूटिव और सेल्स मेनेजर के पदों पर भर्ती, घुमारवीं में 17 को इंटरव्यू
  • HPRCA : अध्यापकों की विभिन्न श्रेणियों के कुल 808 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
  • कांगड़ा जिला के लिए फिर आ गई सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की भर्ती
  • सरकाघाट छात्रा हत्याकांड : आरोपी अस्पताल में भर्ती, जांच में हुए कई खुलासे
  • CBSE : 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां चेक कर सकते हैं अपना परिणाम

Corona : पीएम ने की हाई लेवल मीटिंग, एयरपोर्ट पर कड़ी होगी निगरानी

ewn24news choice of himachal 23 Dec,2022 1:27 am

    करीब दो घंटे चली बैठक, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

    नई दिल्ली। बाहरी कई देशों में Corona के नए वैरिएंट (BF7 Variant) ने दस्तक दी है। इसके चलते भारत भी अलर्ट हो गया है। क्योंकि बाहरी देशों में कोरोना के प्रकोप के दो अढ़ाई माह बाद भारत में मामले बढ़ते हैं। ऐसे में मोदी सरकार किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं उठाना चाहती है।
    CBSE ने बोर्ड परीक्षाओं से पहले जारी किया एक जरूरी नोटिस-जानिए डिटेल 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Corona को लेकर एक हाई लेवल मीटिंग की। बैठक में कोरोना को लेकर तैयारी, कोरोना वैक्सीन और नए वैरिएंट के असर आदि को लेकर चर्चा हुई है। बैठक करीब दो घंटे चली है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने और लोगों से मास्क पहनने की अपील है। इसके साथ ही जीनोम सीक्वेंसिंग और कोविड टेस्टिंग बढ़ाने के लिए कहा है। कड़ी निगरानी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लोग लापरवाही न बरतें।
    हिमाचल: जुकाम, बुखार और गले में हो खराश तो जाएं अस्पताल-करवाएं टेस्ट

    कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफसरों को खास तौर से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर चल रहे सर्विलांस मेजर्स को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने बुजुर्गों और बीमार लोगों को बूस्टर डोज लेने की अपील की है।

    बता दें कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को भी अलर्ट किया है। हिमाचल स्वास्थ्य विभाग ने भी कमर कस ली है। हिमाचल में भी कोविड टेस्टिंग बढ़ाने का निर्णय हुआ है। साथ ही RAT की जगह आरटीपीसीआर टेस्ट ही करने का फैसला लिया है।
    हिमाचल में बढ़ाई जाएगी कोविड टेस्टिंग, RTPCR पर दिया जाएगा जोर


    शिमला: HRTC टेंपो ट्रैवलर व टैक्सियों के किराए में बढ़ोतरी हो वापस


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather