मंडी : करसोग-मैहड़ी रोड पर खाई में गिरी HRTC बस, 39 लोग घायल
ewn24news choice of himachal 01 Jun,2023 5:29 pm
घायलों को सिविल अस्पताल करसोग लाया गया
करसोग। हिमाचल के मंडी जिला के करसोग-मैहड़ी सड़क मार्ग पर एचआरटीसी की बस सड़क से लुढ़ककर खाई में गिर गई है। बस में करीब 38 लोग सवार थे। हादसे में बस में सवार सभी लोगों को चोटें आई हैं। चालक को गहरी चोट आई है। घायलों को सिविल अस्पताल करसोग पहुंचाया गया है।
बता दें कि एचआरटीसी की बस मैहड़ी से करसोग रूट पर निकली थी। बनेरा से करीब तीन चार किलोमीटर दूर देयोरीधार में चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से लुढ़कती हुई गहरी खाई में जा पहुंची।
गनीमत यह रही कि बस ने पलटा नहीं खाया है और सीधी ही खाई में लुढ़क कर रुक गई है। बस में करीब 38 लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं, बस में सवार 38 लोग घायल हुए हैं। बस चालक को गहरी चोटें आई हैं।
मामले की सूचना मिलने के बाद करसोग पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को सिविल अस्पताल करसोग पहुंचाया।