आदि हिमानी चामुंडा में दोबारा लगेंगी लाइट्स, त्रियुंड में फीस वसूली फैसले पर भी रोक
ewn24news choice of himachal 14 Jan,2024 11:46 pm
विधायक सुधीर शर्मा ने दी जानकारी
धर्मशाला। आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के रास्ते उखाड़ी गई सोलर लाइटें दोबारा लगाई जाएंगी। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने कही।
रविवार को वीडियो बयान जारी करके सुधीर शर्मा ने कहा कि इस गंभीर मसले पर उनकी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बात हुई है।
उन्होंने कहा कि देश-दुनिया के लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के रास्ते से सोलर लाइटें काटना व खोलना शर्मनाक है।
आदि हिमानी चामुंडा के रास्ते दर्जनों सोलर लाइटें लगाई गई थीं। रात के समय इन लाइटों से मंदिर का अनूठा नजारा दुनिया भर के भक्तों को आकर्षित कर रहा था। आदि हिमानी चामुंडा हिमाचल में धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बन रहा है।
सुधीर शर्मा ने कहा कि जदरांगल में ही सेंट्रल यूनिवर्सिटी का काम होगा। प्रदेश सरकार जल्द इसके लिए 30 करोड़ रुपए जमा करवाने जा रही है।
धर्मशाला को कर्मभूमि बनाने के बाद उन्होंने जनता की मांग पर जदरांगल में सीयू का सपना देखा था। उन्होंने जनता को भरोसा दिया कि सीयू का जदरांगल में काम हर हाल में करवाया जाएगा।
">हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news