तूफान ने डराए लोग, कांगड़ा-जोगीपुर मार्ग पर गिरा पेड़- हुआ बहाल
ewn24news choice of himachal 25 May,2023 4:06 pm
बुधवार रात अचानक आए तूफान से सहमे लोग
कांगड़ा। अचानक आए तूफान से लोग सहम गए। कांगड़ा शहर और आसपास के क्षेत्रों में तूफान से छते उड़ने, पेड़ गिरने आदि के मामले सामने आए हैं। कांगड़ा-जोगीपुर मार्ग पर भी शिवमंदिर के पास तूफान से एक पेड़ गिर गया। इसके चलते मार्ग अवरुद्ध हो गया था। कांगड़ा से जोगीपुर की तरफ जाने वाले लोगों को अन्य मार्ग से जाना पड़ रहा था। सुबह गिरे पेड़ को काटकर मार्ग को बहाल किया गया।
बता दें कि कांगड़ा शहर व आसपास के क्षेत्रों में बुधवार रात करीब साढ़े 7 बजे अचानक तूफान ने दस्तक दी। आलम यहां तक था कि सड़क पर वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया था।
धूल भरी आंधी से दोपहिया चालकों को काफी परेशानी हुई। दुकानों के बाहर लगाए बोर्ड आदि भी तूफान से उड़ गए। तूफान के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। कांगड़ा के आसपास के कुछ क्षेत्रों में रात से ही बत्ती गुल है।