HPPSC:इन पदों के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का अस्थाई शेड्यूल जारी
ewn24news choice of himachal 08 Dec,2022 12:36 am
23 दिसंबर 2022 को होना प्रस्तावित
शिमला। हिमाचल लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने फिजियोथेरेपिस्ट (Physiotherapist) के पदों को भरने के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का अस्थाई शेड्यूल जारी कर दिया है। यह सीबीटी 23 दिसंबर 2022 को होना प्रस्तावित किया गया है। समय 2 बजे से 4 बजे तक रहेगा।
बता दें कि फिजियोथेरेपिस्ट के पद स्वास्थ्य विभाग में भरे जाने हैं। इसके लिए हिमाचल लोक सेवा आयोग ने कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का अस्थाई शेड्यूल जारी किया है। इसका मकसद है कि अभ्यर्थी समय रहते तैयारी कर सकें।