धर्मशाला : बेजुबान का मुश्किल रेस्क्यू, जानवरों और इंसानों ने मिलकर निभाया फर्ज
ewn24news choice of himachal 20 Nov,2022 5:18 am
धर्मशाला। एक बेजुबान का ऐसा मुश्किल रेस्क्यू जिसमें कुत्तों से लेकर लोगों ने अपना योगदान दिया। जी हां, यह मामला धर्मशाला के कंडी क्षेत्र का है। कंडी गांव में एक गाय खाई में गिर गई।
गाय के खाई में गिरने को लेकर कुत्तों ने लोगों को सतर्क किया। कुत्तों के भोंकने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और जुट गए गाय को बाहर निकालने के प्रयास में।
मामले की सूचना क्रांति संस्था और फायर बिग्रेड को दी गई। क्रांति संस्था के संस्थापक धीरज महाजन अपनी टीम के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे। क्रांति संस्था के सदस्य, अग्निशमन विभाग के कर्मचारी और स्थानीय लोग गाय को बाहर निकालने में जुट गए।
लगभग 2 घंटे के प्रयास के बाद गाय को बाहर निकाल लिया गया। गाय को बाहर निकालने के बाद पशुपालन विभाग के डॉक्टर ने गाय का उपचार किया।