कांगड़ा दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, चंडीगढ़ से पहुंचेंगे गगल
ewn24news choice of himachal 03 Jul,2023 3:12 am
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांगड़ा दौरे पर आ रहे हैं। चंडीगढ़ से कांगड़ा आएंगे। जारी टुअर प्रोग्राम के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 4 जुलाई को सुबह करीब पौने 9 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट से कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे।
करीब 9 बजकर 45 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद शाहपुर के लिए निकलेंगे। शाहपुर में पुलिस स्टेशन का नींव पत्थर रखेंगे।
करीब 10 बजकर 45 मिनट पर शाहपुर से कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के लिए निकलेंगे। यहां एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव पालमपुर में होगा।