Breaking News

  • हिमाचल की काशवी ने कर दिया कमाल, 11 साल की उम्र में 10वीं पास-देश की पहली विद्यार्थी
  • दो साल में पढ़ाई भी पूरी, नौकरी में भी लग गया बच्चा-सोलन का गजब किस्सा
  • हरिपुर रोजमेरी पब्लिक स्कूल का CBSE 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
  • 20 साल बाद परिजनों से मिला गुजरात का हरुन, हिमाचल के नूरपुर में था घूम रहा
  • CBSE के बाद HPBOSE भी जल्द जारी कर सकता है 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
  • हिमाचल : मई में इंद्रदेव मेहरबान, अगले 7 दिन कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज-जानें
  • देहरा : बालू ग्लोआ में मिली संदिग्ध वस्तु, खेत में थी पड़ी-पुलिस ने कब्जे में ली
  • हमीरपुर : सरकारी राशन डिपो से खरीदी दाल में निकला मरा हुआ चूहा, भड़की महिलाएं
  • कांगड़ा मंदिर बाजार में चोरी का दूसरा आरोपी भी धरा, दोस्त से आया था मिलने
  • कैहडरू की मिलाती शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

हिमाचल : मुख्यमंत्री पद के घमासान में फीका पड़ा कांग्रेस की जीत का जश्न

ewn24news choice of himachal 11 Dec,2022 12:20 am

    शिमला में स्थिति तनावपूर्ण, समर्थकों की नारेबाजी जारी

    शिमला। हिमाचल में कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की है। हिमाचल विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 40 सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा ने 25 सीटें जीती हैं और तीन पर आजाद जीतकर आए हैं।

    पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के बिना कांग्रेस का यह पहला चुनाव था। 2017 का चुनाव वीरभद्र सिंह की अगुवाई में लड़ा गया था। पर वह यह कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए।
    सुखविंदर सुक्खू होंगे हिमाचल के नए मुख्यमंत्री, अग्निहोत्री डिप्टी सीएम !

    वीरभद्र सिंह के बाद अब कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद का नया चेहरा होना है। इसको लेकर घमासान मचा हुआ है। शिमला में स्थिति तनावपूर्ण हालतों में पहुंच गई है। विधानसभा के बाहर प्रतिभा सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री के समर्थकों का जमावड़ा लगा है।

    एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही है। कहीं न कहीं कांग्रेस की जीत का जश्न तनावपूर्ण हालतों में फीका पड़ता नजर आ रहा है। यह घटनाक्रम आखिर क्या संदेश छोड़ रहा है, सबसे बड़ा सवाल है। सत्ता संभालने से पहले मुख्यमंत्री के पद को लेकर घमासान मचा हुआ है।

    बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम तय हो गया। अभी औपचारिक घोषणा बाकी है। वहीं,  मुकेश अग्निहोत्री  को डिप्टी सीएम बनाने का निर्णय हुआ है। पर अभी तक विधानसभा के बाहर स्थिति तनावपूर्ण है। ऐसे में किसी अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather