Breaking News

  • नूरपुर : कंडवाल टोल प्लाजा में लोकल की पर्ची काटने का विवाद गहराया- लोगों की दो टूक
  • हिमाचल : कितने पदों पर होगी भर्ती, और क्या कुछ-एक क्लिक में जानें कैबिनेट के फैसले
  • कांगड़ा : 200 पदों पर होने जा रही भर्ती, 18000 रुपए तक मिलेगी सैलरी-जानें डिटेल
  • बड़ोह ट्रक हादसा : जागरण के चलते बची मुख्य चालक की जान, पहले ही गया था उतर
  • हिमाचल कैबिनेट : गौ सदनों का प्रति पशु अनुदान 700 रुपए से बढ़ाया-अब मिलेगा इतना
  • हिमाचल कैबिनेट : पशु मित्र के भरे जाएंगे 1000 पद, ऐसी डिस्पेंसरी में भरने की योजना
  • हिमाचल कैबिनेट : लाइब्रेरियन के 100 पद होंगे सृजित, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट लाइब्रेरी होगा पदनाम
  • चंबा जिला में हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके
  • पालमपुर न्यूगल नदी प्रदूषण मामला, हाईकोर्ट ने बंद की जनहित याचिका
  • 12Th Result : हरिपुर रोजमेरी स्कूल की कनिका चौधरी का प्रदर्शन भी सराहनीय

हिमाचल: खाई में गिरी कार, धू-धू कर जली-फौजी युवक ने ऐसे बचाई जान

ewn24news choice of himachal 28 Nov,2022 6:54 pm

    लडभड़ोल की रोपड़ी पंचायत के लकेहड़ का मामला

    जोगिंद्रनगर। हिमाचल में खाई में गिरते ही कार में आग लग गई। कुछ ही समय में कार धू-धू कर जल गई। कार सवार फौजी युवक ने समय रहते कार से छलांग लगाकर जान बचाई। यह मामला हिमाचल के जिला मंडी का है।

    मैक्लोडगंज : खड़ा डंडा मार्ग पलटी कार, तीन घायल-टांडा में भर्ती

    बता दें कि कलेहड़ू निवासी सैनिक अभिषेक छुट्टी पर घर आया है। आज सुबह किसी कार्य के लिए कोलंग से एहजू जा रहा था। लडभड़ोल की रोपड़ी पंचायत के लकेहड़ में जब पहुंचा तो कार पर नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही कार में आग लग गई।

    हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर दौड़े। पर कार सवार अभिषेक ने समय रहते ही कार से छलांग लगा दी थी। उसे चोटें आई हैं। घायल सैनिक को जोगिंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कार में आग कैसे लगी यह जांच विषय है।

     

    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather