अमरप्रीत सिंह/सोलन। राष्ट्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती केंद्र, गाजियाबाद, दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेमिनार तथा प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में गांव कयारटू के युवा किसान रोहित कौशिक को प्राकृतिक खेती में नवाचार के लिए राष्ट्रीय कृषक पुरस्कार से नवाजा गया।
यह युवा किसान प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले प्राकृतिक खेती के उत्पाद भी बना रहे हैं। इसके साथ-साथ एग्रो टूरिज्म में भी कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों से आए 300 किसानों को चैंपियन किसान के रूप में बुलाया गया था जो प्राकृतिक खेती में अनुभवी थे।
रोहित कौशिक ने प्राकृतिक खेती के अनुभव मंच पर साझा किए। छोटे से पहाड़ी राज्य, हिमाचल से आए इस किसान ने राष्ट्रीय किसानों के बीच में से राष्ट्रीय कृषक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।
इस प्रक्रिया में कुल 10 किसानों का चयन किया गया। रोहित कौशिक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार तथा कृषि विज्ञान केंद्र, कंडाघाट को दिया है जिन्होंने समय-समय पर प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया।