Breaking News

  • लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज सख्त : भारी बर्फबारी के चलते बारालाचा और शिंकुला पास पर वाहनों की आवाजाही बंद
  • चंबा जेल से फरार भगोड़े इब्राहिम की तलाश तेज : 16 सदस्यीय विशेष पुलिस टीम गठित, जंगलों और ठिकानों पर दबिश
  • एशियाई खेलों की पदक विजेता रितु नेगी को भी मिलेगा एक करोड़ का नकद पुरस्कार
  • ऊना अस्पताल : प्रसूता और नवजात की मौत के मामले में महिला डॉक्टर निलंबित, तीन दिन में मांगी गई जांच रिपोर्ट
  • शारदीय नवरात्र : पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें बीज मंत्र व आरती
  • हिमाचल : आंगनबाड़ी वर्कर और वन मित्र का मानदेय बढ़ाने का निर्णय-जानें कैबिनेट के फैसले विस्तार से
  • पीरनिगाह में माथा टेककर लौट रहे परिवार पर टूटा कहर : दादी-पोते की गई जान, 6 घायल
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक में खुला नौकरियों का पिटारा : करीब 15000 पदों पर भर्तियों को मंजूरी
  • पीरनिगाह में माथा टेककर लौट रहे परिवार पर टूटा कहर : दादी-पोते की गई जान, 6 घायल
  • हिमाचल में दो दिन येलो अलर्ट : आंधी, तूफान, बिजली चमकने की संभावना

मशीन ऑपरेटर ट्रेनी के 150 पदों पर भर्ती : पालमपुर, नगरोटा, कांगड़ा और देहरा में होंगे साक्षात्कार

ewn24 news choice of himachal 14 Sep,2026 1:18 pm


    कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। वर्धमान यार्नज एंड थ्रेड्स लिमिटेड, लुधियाना में पुरुषों व महिलाओं के लिए मशीन ऑपरेटर ट्रेनी के 150 पद भरे जाने हैं।

    जिला रोजगार अधिकारी कांगड़ा, अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष की आयु के दसवीं व बारहवीं पास अभ्यर्थी पात्र होंगे। 

    चयनित उम्मीदवारों को 13,486 रुपये से 15,483 रुपये प्रति माह वेतन और कंपनी के नियमानुसार अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

    साक्षात्कार का शेड्यूल:


    15 सितंबर: उप रोजगार कार्यालय, पालमपुर

    16 सितंबर: उप रोजगार कार्यालय, नगरोटा बगवां

    18 सितंबर: उप रोजगार कार्यालय, कांगड़ा

    19 सितंबर: उप रोजगार कार्यालय, देहरा


    सभी स्थानों पर साक्षात्कार सुबह 11:00 बजे से शुरू होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र, सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा और अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) लेकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। 

    किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय दूरभाष नंबर 01892-224892 पर संपर्क कर सकते हैं।




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather