ऋषि महाजन/नूरपुर। कांगड़ा जिला की नूरपुर तहसील के अंतर्गत पंचायत लदौड़ी में दो बच्चों की मां घर छोड़कर चली गई। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अपने सगे मामा के बेटे के साथ भागी है।
महिला के पति ने बताया कि दोनों की शादी 2009 में हुई थी। उनका बड़ा बेटा 16 साल का है, जो 11वीं कक्षा में पढ़ता है। छोटा बेटा 10 साल का है।
शादी के बाद से अब तक उनके बीच कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ दिन पहले पत्नी अचानक घर से चली गई। उसे पूरा यकीन है कि वह अपने ममेरे भाई के साथ गई है। दोनों के मोबाइल बंद हैं। महिला का पति जब उसके मामा के घर गया तो वहां भी कोई नहीं मिला। मामा का बेटा, जो लैंटर डालने का काम करता है, वह भी गायब था।
उसके माता-पिता ने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।महिला के पति ने प्रशासन और पुलिस से पत्नी को ढूंढने की अपील की है। साथ ही पत्नी को संदेश दिया है कि वह बच्चों की खातिर लौट आए। कहा कि वह उसकी एक गलती माफ कर देगा। पत्नी के जाने के बाद बड़ा बेटा शर्म के मारे मासी के घर चला गया है और अब घर नहीं लौट रहा।
नूरपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र धीमान ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जैसे ही कोई जानकारी मिलेगी, शिकायतकर्ता को सूचित किया जाएगा।