Breaking News

  • नादौन में 10वीं पास और फेल के लिए रोजगार का मौका, इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • स्वारघाट मॉक ड्रिल : उत्तर भारत के कई हिस्सों में लगे तीव्र झटके, NDRF टीमें सक्रिय
  • बद्दी की कंपनी अपरेंटिस और ऑपरेटर्स के भरे जाएंगे 100 पद, भोरंज में इंटरव्यू
  • राजगढ़ बैसाखी पर्व मेले में बलवीर भगनाल ने सुनाई पहाड़ी कविता, गूंज उठा पंडाल
  • कांगड़ा : बेफिक्र होकर खरीदें गहने, वर्मा ज्वैलर्स देंगे बदलने-ठीक करने की सुविधा
  • घुमारवीं : श्री सत्य साईं सेवा समिति ने नाहर सिंह मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान
  • सावधान : आज रात से भारी वर्षा, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट
  • नूरपुर : लड़कियों के सपने को पूरा करने में सहयोग कर रहा आर्य समाज
  • कांगड़ा में वर्मा ज्वैलर्स की प्रदर्शनी : लाए हैं ये धमाकेदार ऑफर, करें विजिट
  • हिमाचल में डम्मी एडमिशन देने वाले निजी स्कूलों की खैर नहीं, बोर्ड करेगा औचक निरीक्षण

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मनाया 61वां जन्मदिन, समर्थकों संग काटा 80 किलो का केक

ewn24 news choice of himachal 26 Mar,2025 1:05 pm


    शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज अपना 61वां जन्मदिन मनाया। सीएम आवास ओक ओवर में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक सीएम सुक्खू से मिलने पहुंचे। इस दौरान ओकओवर में पारंपरिक ढोल और नगाढ़े भी बजाए गए। सीएम के समर्थकों ने नाटी भी डाली। बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है।

    सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जन्मदिन पर 80 किलो का केक काटा। सीएम सुक्खू ने केक काटने के बाद सबसे पहले अपनी बेटी और फिर पत्नी और विधायक कमलेश ठाकुर को भी केक खिलाया। मंत्री, विधायक से लेकर शिमला के मेयर तक भी सीएम को बधाई देने के लिए पहुंचे थे। मेयर सुरेंद्र चौहान सहित अन्य ने सीएम पर फूलों की बारिश की।

    बता दें कि हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में 26 मार्च 1964 को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म हुआ था। उनके पिता रसील सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम में बस चालक थे, जबकि उनकी माता संसार देई एक गृहिणी हैं।

    सुखविंदर सिंह सुक्खू चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर हैं। उनके बड़े भाई राजीव सेना से रिटायर हैं और उनकी दो छोटी बहनों की शादी हो चुकी है। सीएम ने शिमला में ही अपनी पढ़ाई पूरी की औऱ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से बीए, एमए और फिर कानून की डिग्री (एलएलबी) हासिल की।

    11 जून 1998 को कमलेश ठाकुर से उनकी शादी हुई। कमलेश भी देहरा से विधायक हैं। इनकी की दो बेटियां हैं, जो वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही हैं।

    सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की। शिमला के संजौली कॉलेज में पढ़ाई के दौरान वे क्लास रिप्रेजेंटेटिव (सीआर) और स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के महासचिव व अध्यक्ष चुने गए।

    इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) में सक्रिय भूमिका निभाई और 1988 से 1995 तक इसके प्रदेश अध्यक्ष रहे। वह पहली बार 2003 में नादौन विधानसभा से चुनाव जीते थे और विधायक बने।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather