ऋषि महाजन/नूरपुर। कांगड़ा जिला के फतेहपुर के पीर बाबा दरबार में हर साल की तरह इस बार भी भव्य आयोजन हुआ। जस्सी महंत की अगुवाई में दिन में विशाल भंडारा हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। रात को कव्वाली की रंगारंग प्रस्तुति दी। लुधियाना से आए महंत मनीषा शर्मा ने बताया कि यह आयोजन हर साल होता है।
दिन में भंडारा होता है। रात को कव्वाली की प्रस्तुति होती है। उन्होंने जस्सी महंत का आभार जताया है। कहा कि जस्सी महंत हर साल इस आयोजन को सफल बनाते हैं। इस बार भी श्रद्धा और मनोरंजन का संगम देखने को मिला।