Breaking News

  • कांगड़ा : नगरोटा बगवां में 35 कंपनियों ने लिए इंटरव्यू, 300 युवाओं को मिली नौकरी
  • कांगड़ा : गगल में हेरोइन के साथ पकड़ा पंजाब निवासी नशा तस्कर
  • हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी
  • चंडीगढ़-शिमला एनएच-5 पर कुमारहट्टी में भारी भूस्खलन, सामने आया वीडियो
  • हिमाचल हाईकोर्ट के इस फैसले से भाजपा राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को झटका
  • आबकारी एवं कराधान विभाग का पुनर्गठन : वस्तु एवं सेवा कर विंग व आबकारी विंग बनाए
  • हरियाणा व जम्मू-कश्मीर चुनाव-प्रचार के बीच शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी
  • नूरपुर में दशहरा एवं रामलीला के मंचन को लेकर किया मंथन
  • देव आदि गणपति पधारे छोटी काशी मंडी, विसर्जन महोत्सव में करेंगे शिरकत
  • रामपुर : शिकारी नाले में बादल फटा, घरों तक पहुंची चट्टानें और मलबा

मंडी की बेटी कंगना का कांग्रेस के शाही परिवार ने किया अपमान : पीएम नरेंद्र मोदी

ewn24 news choice of himachal 24 May,2024 10:33 am

     पड्डल मैदान में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित

    मंडी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छोटी काशी मंडी के पड्डल मैदान में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि इस देश को वो नहीं बना सकते, जो सिर्फ बाप-दादा की विरासत पर ही जीते हैं।

    इस देश को वो बनाएंगे जो मिट्टी से उठकर पहाड़ जितनी ऊंचाइयां छूते हैं। इसलिए, आज भारत का भविष्य हमारे स्टार्टअप शुरू करने वाले नौजवान हैं, स्पेस में अपनी सैटेलाइट भेजने वाले नौजवान हैं, खेतों में ड्रोन उड़ा रही बेटियां हैं, लड़ाकू विमान उड़ा रही बेटियां हैं, लेकिन कांग्रेस उसी दकियानूसी सोच में डूबी हुई है।

    सीएम सुक्खू का सुधीर पर बड़ा हमला, ड्राइवर के नाम से खरीदी 10 करोड़ रुपये की जमीनें



    आपने देखा है कि अपने दम पर सफलता हासिल करने वाली बेटियों को कांग्रेस क्या बोलती है? कांग्रेस ने मंडी का नाम लेकर कंगना जी के लिए जो भद्दी बातें कही हैं, वो मंडी का अपमान है, छोटी काशी का अपमान है, हिमाचल के अपमान है, हिमाचल की हर बेटी का अपमान है। कांग्रेस के शाही परिवार ने अपमान करने के बाद अभी तक कंगना से माफी तक नहीं मांगी है।

    पीएम मोदी ने कहा कि ये कांग्रेस, 21वीं सदी में आ ही नहीं पाई, लोग आगे बढ़ते हैं, कांग्रेस उल्टा चलती है। ये 20वीं सदी की तरफ जा रही है, कांग्रेस का शाही परिवार घोर बेटी-विरोधी है, कांग्रेस महिला विरोधी है। हिमाचल में बौद्ध धर्म के महत्वपूर्ण स्थान हैं, कांग्रेस की सरकार तो इतनी डरपोक थी कि दलाई लामा जी का नाम लेने से भी डरती थी। मेरी तो दलाई लामा जी से अक्सर बात होती है, वो हमारी समृद्ध विरासत के प्रणेता हैं। भारत, बुद्ध का देश है और मोदी सरकार ने ज़ोर-शोर से अपनी इस विरासत का प्रचार-प्रसार किया है।

    राशिफल 24 मई 2024 : शुक्रवार को कैसे बीतेगा आपका दिन-जानें



    मोदी बोले दिल्ली के जिस शाही परिवार ने हिमाचल को धोखा दिया, उसने फिर मुड़कर यहां अपनी शक्ल नहीं दिखाई है। मोदी ने कहा कि पालमपुर यहां से ज्यादा दूर नहीं है। मैं आज याद दिलाना चाहता हूं कि पालमपुर में भाजपा की कार्यसमिति की बैठक थी, उसमें जो निर्णय हुआ था, उससे एक इतिहास रचा गया था। इसी अधिवेशन में भाजपा ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था। यानी हिमाचल राम मंदिर के निर्माण की संकल्प भूमि है।

    पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल में लिया गया वो ऐतिहासिक संकल्प सिद्ध हो चुका है। 500 साल का इंतजार, 500 साल अविरत संघर्ष चला, लाखों लोगों ने शहादत दी। अब वो 500 साल का इंतजार खत्म हुआ। ये इंतजार खत्म किया है आपके एक वोट ने, आपके वोट की ताकत ने 500 साल का इंतजार खत्म किया।

    आज अयोध्या में रामलला विराजमान हुए, हिमाचल खुश हुआ है, देवी-देवता आशीर्वाद बरसा रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस खुश नहीं है। अगर आपके एक वोट ने मोदी की ताकत नहीं बढ़ाई होती, तो कांग्रेस कभी राम मंदिर नहीं बनने देती।

    सेपू बड़ी की तारीफ कर दिल्ली लौट जाएंगे पीएम मोदी : विक्रमादित्य सिंह



    पीएम मोदी ने कहा कि 2024 के इस चुनाव में 5 चरणों के चुनाव हो चुके हैं। इन पांच चरणों में भाजपा एनडीए को बहुमत से ज्यादा सीटें मिल चुकी हैं। अब इसमें हिमाचल की चार सीटें जुड़ जाएंगी, तो सोने पर सुहागा हो जाएगा। मैं देख रहा हूं कि हिमाचल फिर एक बार 4-0 से हैट्रिक बनाने जा रहा है।

    देश लगातार तीसरी बार कांग्रेस को रिजेक्ट करने जा रहा है। उन्होंने कहा आपने दशकों तक कांग्रेस का शासन देखा है, कांग्रेस को ऐसा भारत पसंद है जहां गरीबी हो, संकट हो, नागरिक समस्याओं से घिरे हों। इसलिए वो देश में पुराने हालात वापस लाना चाहती है। वो देश के विकास में रिवर्स गियर लगाना चाहती है। इसलिए कांग्रेस कह रही है कि अगर हम सत्ता में आएंगे तो 370 वापस लाएंगे, सीएए को खत्म करेंगे।
    विज्ञापन

    ऊना जिला में दो दिन बंद रहेंगे सभी प्री-प्राइमरी और प्राइमरी स्कूल



    पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के साथी तो कह रहे हैं कि हम देश के परमाणु हथियार खत्म कर देंगे। मोदी ने समान नागरिक संहिता का संकल्प लिया है, भारत का नागरिक भले ही वो हिंदू हो, मुस्लिम हो, सिख हो, इसाई हो, बौद्ध हों, उनके लिए एक समान नागरिक कानून होने चाहिए, लेकिन कांग्रेस समान नागरिक संहिता का विरोध कर रही है। कांग्रेस मुस्लिम पर्सनल लॉ के बहाने शरिया को समर्थन देती है।

    पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल को बर्बादी के रास्ते पर ले जा रही है, इसलिए इसे रोकना जरूरी है। हिमाचल को कांग्रेस के शिकंजे से निकालने के लिए मुझे आपका साथ चाहिए। मैं हिमाचल की जनता से आग्रह करूंगा कि यहां विधानसभा उप-चुनाव में भी सभी 6 सीटें भाजपा को जिताएं, हिमाचल के भविष्य सुनिश्चित करें।

    भाजपा की इस रैली में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह दिन ऐतिहासिक है जब इतना बड़ा जनसैलाब पीएम मोदी की रैली में उभरा। इससे साफ दिखता है की देश में प्रदेश में और मंडी में मोदी मैजिक कायम है।  

    पझौता : नेहरटी-भगोट के पड़िया गांव भारी तूफान व बारिश में ढह गई गौशाला

    विक्रमादित्य के खिलाफ बयानबाजी पर कंगना रनौत को भेजा लीगल नोटिस

    अमित शाह का हिमाचल टूअर फाइनल, इन दिन हमीरपुर और कांगड़ा में करेंगे रैली

    हिमाचल : स्कूलों में छात्रों मिलेंगी दो स्पेशल ड्रिंकिंग वाटर ब्रेक, डिटेल में पढ़ें

    कंगना बोलीं - विक्रमादित्य अपने दम पर मांगे वोट तो जमानत होगी जब्त

    हिमाचल के जुड़ी हर बड़ी खबर पाएं अपने फोन पर, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ 



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather