Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

माइनस 20 डिग्री में स्पीति वासियों की प्यास बुझा रहे जल शक्ति विभाग के कर्मी

ewn24news choice of himachal 24 Jan,2023 11:38 pm

    आग का सहारा लेकर पानी की आपूर्ति करे रहे बहाल

    काजा। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते कई तरह की मुसीबतों का सामना यहां के लोगों को करना पड़ता है। जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति में भी कुछ ऐसे ही हाल बर्फबारी के चलते हो जाते हैं।


    ऐसे समय पर इन इलाकों में पानी और बिजली मुहैया करवाना अपने आप में चुनौती भरा काम है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें स्पीति के काजा में माइनस 20 डिग्री तापमान के बीच जल शक्ति विभाग के कर्मी पानी मुहैया करवाने में जुटे हैं।

    नहीं वो दिन दूर जब नूरपुर के अमरूद होंगे मशहूर, हर साल 50 हजार होगी कमाई 


    पेयजल स्त्रोत से पाइप के माध्यम से पानी मुहैया करवाया जा रहा है। हर दिन पाइप जाम हो रही है और पाइप को बहाल करने के लिए कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। मंगलवार सुबह भी पाइप कई जगह से जम गई थी।


    कर्मियों ने आग का सहारा लेकर पानी की आपूर्ति बहाल की है। हालांकि स्पीति में तापमान माइनस 20 के आसपास चल रहा है फिर भी जल शक्ति विभाग के कर्मियों के हौसले और हिम्मत के चलते पानी की आपूर्ति हो पा रही है।


    एसडीओ बुद्धि चंद के नेतृत्व में कर्मी थुप्तन, सोनम, सुनील, हिशे डोलमा आदि पानी की आपूर्ति बहाल करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे है। एडीसी अभिषेक वर्मा ने सभी कर्मियों के कार्य को सराहा है। इसके साथ ही उन्होंने कठिन परिस्थिति में भी जल शक्ति विभाग के कर्मियों और एक्सइएन मनोज नेगी के कार्य की तारीफ की है और भविष्य में इसी तरह जज्बे से कार्य करने का आह्वान किया है।




    [embed]
    [/embed]
    हिमाचल : तेज रफ्तार ने ली पंजाब के तीन युवकों की जान, एक ही बचा जिंदा

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather