Breaking News

  • नूरपुर : फोरलेन कंपनी में कार्यरत व्यक्ति की गई जान-5 घंटे से NH जाम
  • नूरपुर : वारल में गेहूं की फसल राख, गौशाला जली-गाय की गई जान
  • मंडी ITI में कैंपस इंटरव्यू, 90 युवाओं ने लिया भाग
  • हिमाचल : मुख्यमंत्री सुक्खू ने ईसोमसा के ई-कल्याण पोर्टल का किया शुभारंभ
  • ऊना का पारा 42 डिग्री पहुंचा, अगले तीन दिन बढ़ेगा तापमान
  • ऊना : दो बहनों ने चप्पलों से पीटा मैनेजर, FIR होने पर छेड़छाड़ का जड़ा आरोप
  • घुमारवीं : फौजी, डॉक्टर बनने का देख रहे सपना, MBS Intellectual करेगा पूरा
  • झंडूता : हिमाचल प्रगतिशील लेखक संघ की वर्षगांठ मनाई, कामरेड शमशेर सिंह को किया याद
  • पालमपुर : FNF दक्षिण एशिया का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा टी गार्डन
  • हिमाचल : 14 IAS बदले, 3 डीसी और SDM मंडी और बिलासपुर ट्रांसफर

तरसूह युवक हत्या मामला: लड़की ने ब्लॉक कर दिया तो हो गई जलन

ewn24news choice of himachal 29 Nov,2022 8:08 pm

    मृतक रमन कुमार के परिजन पहुंचे पुलिस स्टेशन कांगड़ा

    कांगड़ा। हिमाचल के जिला कांगड़ा के तरसूह में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पांच दिन पहले रमन कुमार (23) का शव घर के पास ही पड़ा मिला। रास्ते में खून पड़ा था और 10 फीट नीचे युवक का शव था। युवक का मोबाइल भी गायब था।

    युवक कांगड़ा में पेंटर का काम करता था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। मामले में अरला देहरा पोस्ट ऑफिस सकोट निवासी युवक ऋषि को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक के पास से हत्या के लिए प्रयोग हथियार और मृतक रमन का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

    पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आया है। रमन कुमार और ऋषि एक ही लड़की से बात करते थे। पर लड़की ने ऋषि का नंबर मोबाइल से ब्लॉक कर दिया था। इसके चलते ही आरोपी को रमन कुमार से जलन हो गई थी। उसने इसी जलन के चलते रमन कुमार को बुलाकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

    वहीं, मामले के पांच दिन बाद रमन कुमार के परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ पुलिस स्टेशन कांगड़ा पहुंचे। उनका कहना है कि उन्हें इंसाफ चाहिए और आरोपी इसमें अकेला नहीं है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करे और मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करे। रमन के परिजन पंचायत प्रधान और उपप्रधान से भी खफा दिखे। रमन कुमार की माता और अन्य महिलाओं का कहना है कि प्रधान और उपप्रधान एक बार भी उनके घर नहीं आए।

    थाना प्रभारी कांगड़ा विजय कुमार शर्मा ने बताया कि अब तक की जांच में आरोपी युवक की संलिप्तता सामने आ रही है। फिर भी पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि रमन कुमार और ऋषि एक ही लड़की से बात करते थे। लड़की ने आरोपी को ब्लॉक कर दिया था। इससे खफा आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather