Breaking News

  • सोलन में तेज तूफान से गिरा विशाल पेड़, नगर निगम की पार्किंग में खड़ी गाड़ियां क्षतिग्रस्त
  • हिमाचल में बरसी राहत की फुहार, कई क्षेत्रों में बारिश, चली ठंडी हवाएं
  • हमीरपुर जिला में सुबह 8 बजे खुलेंगे सरकारी और निजी स्कूल, आदेश जारी
  • ऊना जिला में गर्मी के चलते बदला आंगनबाड़ी केंद्रों का समय, इस समय खुलेंगे
  • भीषण गर्मी की बीच हिमाचल में बदला स्कूलों का समय, प्रार्थना सभा का टाइम भी होगा कम
  • गुजरात की दो कंपनियां देंगी हिमाचल के युवाओं को नौकरी, ITI मंडी में इंटरव्यू
  • धर्मशाला से नम्रता शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
  • Job Alert : नौकरी चाहिए तो पहुंचें बड़सर और भोरंज, 17 व 18 जून होंगे इंटरव्यू
  • कांगड़ा जिला में ड्रोन के संचालन को पंजीकरण अनिवार्य, आदेशों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
  • पालमपुर : सुबह 5 से 8 बजे तक कालू दी हट्टी से डाइवर्ट होंगी बैजनाथ जाने वाली वोल्वो बसें

इंतजार खत्म, लौट आया पुष्पा : धमाकेदार टीजर ने उड़ाए सबके होश, देखें

ewn24news choice of himachal 08 Apr,2023 8:41 pm

    साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के दूसरे पार्ट का इंतजार उनके फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा मिला है। "पुष्पा : द रूल" का धमाकेदार टीजर और पोस्टर सामने आया है जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ गए हैं। पोस्टर में अल्लू अर्जुन खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं।

    हिमाचल में कोरोना से एक और मौत, 68 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम

    पोस्टर में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन साउथ इंडियन साड़ी में दिख रहे हैं। उनके गले में नींबू की माला है। एक्टर चूड़ियां, अंगूठी और कई सारे नेकलेस पहने हुए नजर आ रहे हैं। अल्लू ने कमर पर बेल्ट भी पहनी है, जो महिलाएं ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ पहनती हैं। थे पर बिंदी लगाई है, जो शिव की तीसरी आंख की तरह दिख रहा है। हाथ में बंदूक थामे अल्लू अर्जुन का ये लुक बेहद डरावना है।

    गौरतलब है कि 'पुष्पा द राइज' साल 2021 के दिसंबर महीने में रिलीज हुई थी। इसमें अल्लू अर्जुन ने चंदन तस्कर पुष्पा का रोल निभाया था। फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ अल्लू अर्जुन की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया। इस बार मेकर्स ने 'पुष्पा 2' को और बड़े लेवल पर बनाया है। 'पुष्पा द राइज' ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। अब देखना है कि 'पुष्पा: द रूल' बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है।
    हिमाचल में बढ़ने लगा तापमान, कल से यहां बिगड़ सकता है मौसम

    पार्ट 2 में आपको काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। जैसा कि पुष्पा ने शेखावत से कहा था कि शरीर पर वर्दी तो होगी लेकिन उसकी कोई इज्जत नहीं करेगा। ऐसा ही आगे दिखाया जाएगा क्योंकि गावंवालों के मसीहा को पुलिस ने जेल में डाला और फिर गोलियां बरसाईं। ऐसे में हर कोई पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल देगा।

    दूसरे पार्ट में रश्मिका मंदाना उर्फ श्रीवल्ली पत्नी के रूप में नजर आएंगी। शायद इनका एक बच्चा भी दिखाया जाए। इस फिल्म में पुष्पा का एक बड़ा एम्पायर खड़ा हो चुका होगा। ठीक वैसे ही जैसे KGF में रॉकी भाई का होता है। हर कोई उनका ही गुणगान करेगा। आधी फिल्म तो पुष्पा को खोजने में ही निकल जाएगी कि पुष्पा कहां है। वो जेल कैसे गया और उसके पीठ पीछे आखिर क्या-क्या हुआ।

    टीजर में पुष्पा की एंट्री धमाकेदार है और उनके कदम बढ़ाते ही शेर कदम पीछे कर लेता है। आप भी देखिए "पुष्पा : द रूल" का धमाकेदार टीजर ....

    [video width="480" height="270" mp4="https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/04/pp2.mp4"][/video]
    हिमाचल: पर्यटकों की आमद बढ़ी, 7 दिन में 26,658 वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather