Breaking News

  • नूरपुर : वारल में गेहूं की फसल राख, गौशाला जली-गाय की गई जान
  • मंडी ITI में कैंपस इंटरव्यू, 90 युवाओं ने लिया भाग
  • हिमाचल : मुख्यमंत्री सुक्खू ने ईसोमसा के ई-कल्याण पोर्टल का किया शुभारंभ
  • ऊना का पारा 42 डिग्री पहुंचा, अगले तीन दिन बढ़ेगा तापमान
  • ऊना : दो बहनों ने चप्पलों से पीटा मैनेजर, FIR होने पर छेड़छाड़ का जड़ा आरोप
  • घुमारवीं : फौजी, डॉक्टर बनने का देख रहे सपना, MBS Intellectual करेगा पूरा
  • झंडूता : हिमाचल प्रगतिशील लेखक संघ की वर्षगांठ मनाई, कामरेड शमशेर सिंह को किया याद
  • पालमपुर : FNF दक्षिण एशिया का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा टी गार्डन
  • हिमाचल : 14 IAS बदले, 3 डीसी और SDM मंडी और बिलासपुर ट्रांसफर
  • बिलासपुर : डाहड स्कूल में बैग फ्री डे, खो-खो में लक्ष्मीबाई सदन अव्वल

हिमाचल विधानसभा सत्र: जोश में भूले, दर्शकदीर्घा में नहीं बजा सकते ताली

ewn24news choice of himachal 05 Jan,2023 2:06 am

    विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर ने ऐसा न करने को कहा

    धर्मशाला। हिमाचल की 14वीं विधानसभा का पहला सत्र आज धर्मशाला के तपोवन में शुरू हुआ। शीतकालीन सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। सदस्यों को शपथ दिलाने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने हिमाचल में पूर्व की जयराम सरकार द्वारा खोले दफ्तरों और संस्थानों को बंद करने पर आपत्ति जताई। थोड़ी देर हंगामा चलता रहा। इसके बाद शपथ की प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शपथ ली। इसके बाद डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शपथ ली। यह तीन शपथ होने के बाद विधानसभा क्षेत्र क्रमवार सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
    हिमाचल में 6 जनवरी तक सताएगी शीतलहर, 7 से खराब हो सकता है मौसम

    शपथ के बाद विपक्ष ने फिर डिनोटफाइ मुद्दे पर हंगामा कर दिया और सरकार पर बदला बदली की भावना से काम करने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने यह नई परंपरा शुरू की है। दफ्तर आदि खोलने का फैसला कैबिनेट बैठक में लिया गया था और कैबिनेट बैठक में ही निरस्त किया जा सकता है। मौजूदा सरकार अभी तक कैबिनेट का गठन भी नहीं कर पाई है और 24 दिन बाद सदस्यों की शपथ हो रही है। इससे पहले की दफ्तर बंद करने शुरू कर दिए।
    हिमाचल विधानसभा : डिनोटिफाई मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

     

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व सरकार ने 9 माह में 900 संस्थान खोल दिए। उनके लिए न बजट का प्रावधान किया और न स्टाफ का। उन्होंने कुछ स्कूलों का जिक्र किया। इसी बीच विपक्ष हंगामा करता रहा। इसके बाद विपक्ष ने नारेबाजी करते सदन से वाकआउट कर दिया।

    वहीं, हिमाचल में नई बनी सुक्खू सरकार को लेकर लोगों में भी उत्साह दिखा। काफी संख्या में लोग विधानसभा पहुंचे थे। जब सदन की कार्यवाही चल रही थी तो दर्शनदीर्घा में बैठे लोग तालियां बजा रहे थे। इस पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आपत्ति जताई। इसके बाद प्रोटेम स्पीकर चौधरी चंद्र कुमार ने दर्शकदीर्घा में बैठे लोगों को ऐसा न करने की हिदायत दी। कहा कि दर्शकदीर्घा में बैठककर तालियां नहीं बजाई जा सकती हैं। और न ही खड़े रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि नई सरकार को लेकर लोगों में जोश है पर दर्शकदीर्घा में तालियां न बजाएं। इसके बाद तालियां बंद हुईं।
    हिमाचल : फर्जी दस्तावेज़ बनाकर MBBS में ली एडमिशन, बिलासपुर का युवक गिरफ्तार


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather