Breaking News

  • नूरपुर : फोरलेन कंपनी में कार्यरत व्यक्ति की गई जान-5 घंटे से NH जाम
  • नूरपुर : वारल में गेहूं की फसल राख, गौशाला जली-गाय की गई जान
  • मंडी ITI में कैंपस इंटरव्यू, 90 युवाओं ने लिया भाग
  • हिमाचल : मुख्यमंत्री सुक्खू ने ईसोमसा के ई-कल्याण पोर्टल का किया शुभारंभ
  • ऊना का पारा 42 डिग्री पहुंचा, अगले तीन दिन बढ़ेगा तापमान
  • ऊना : दो बहनों ने चप्पलों से पीटा मैनेजर, FIR होने पर छेड़छाड़ का जड़ा आरोप
  • घुमारवीं : फौजी, डॉक्टर बनने का देख रहे सपना, MBS Intellectual करेगा पूरा
  • झंडूता : हिमाचल प्रगतिशील लेखक संघ की वर्षगांठ मनाई, कामरेड शमशेर सिंह को किया याद
  • पालमपुर : FNF दक्षिण एशिया का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा टी गार्डन
  • हिमाचल : 14 IAS बदले, 3 डीसी और SDM मंडी और बिलासपुर ट्रांसफर

जयराम ठाकुर ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को किया फोन, जाना हालचाल

ewn24news choice of himachal 19 Dec,2022 7:48 pm

    पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर खुद दी जानकारी

    शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह हिमाचल सदन में तीन दिन के लिए क्वारंटाइन हैं। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने फोन कर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का हालचाल जाना है। ट्वीट कर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कोरोना पॉजिटिव आने का समाचार चिंताजनक है। हमने फोन कॉल के माध्यम से उनका कुशलक्षेम जाना है। समस्त देवी-देवताओं से मुख्यमंत्री सुक्खू के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

    सीएम सुखविंदर सुक्खू कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली में क्वारंटाइन 

    बता दें कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित कांग्रेस से सभी विधायकों के साथ राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया था। सोमवार आज उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात थी। प्रोटोकॉल के तहत मुलाकात से पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू का कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

    सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली हिमाचल भवन में तीन दिन के लिए क्वारंटाइन रहेंगे। उनके कोरोना पॉजिटिव आने के बाद धर्मशाला में 21 दिसंबर को कांग्रेस की आभार रैली सहित सभी कार्यक्रम टाल दिए हैं। साथ ही 22 से 24 दिसंबर तक होने वाले शीतकालीन सत्र को शेड्यूल भी दोबारा तय होगा।

    सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद आज शिमला लौटना था।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather