Breaking News

  • मंडी में फिर आ गए सिक्योरिटी गार्ड के इंटरव्यू, 20 से 23 अप्रैल तक इंटरव्यू
  • हमीरपुर : फील्ड ऑफिसर के भरे जा रहे 22 पद, भोरंज में साक्षात्कार
  • हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल के एक हजार, सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर होगी भर्ती
  • SBI का लोन मैनेजर चिट्टा तस्करी मामले में गिरफ्तार, सिरमौर की राजगढ़ तहसील का निवासी
  • अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का चाबुक-दो दिन में 8 वाहन इम्पाउंड
  • इंदौरा : ब्यास में डूबे किशोर की देह बरामद, प्रशासन ने परिजनों को दी 25 हजार की फौरी राहत
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू
  • हिमाचल : यौन उत्पीड़न व छेड़छाड़ मामलों में संलिप्त इन तीन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
  • सोलन : हॉस्टल की बालकनी से कूदा निजी विश्वविद्यालय का छात्र-IGMC रेफर

HPU : खराब रिजल्ट को लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा, SFI ने किया प्रदर्शन

ewn24news choice of himachal 25 Nov,2022 11:00 pm

    करीब 80 फीसदी छात्र फेल, कई छात्रों का परिणाम ही पूरा नहीं

    शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने प्रदेश भर के अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ने वाले अंडर ग्रेजुएट छात्रों का रिजल्ट घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से घोषित किए गए पहले और दूसरे साल के रिजल्ट में करीब 80 फीसदी छात्र परीक्षा पास नहीं कर सके हैं। छात्रों का आरोप है कि ऑनलाइन सिस्टम की वजह से रिजल्ट खराब आए हैं। पहले ही विश्वविद्यालय ने सात महीने के लंबे अंतराल के बाद रिजल्ट घोषित किए और इसमें भी कई खामियां हैं।
    HPU : खराब रिजल्ट को लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा, SFI ने किया प्रदर्शन 

    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कई छात्रों के रिजल्ट पूरे नहीं हैं, वहीं कई छात्रों को सब्जेक्ट में केवल एक, दो और शून्य नंबर दिए गए हैं। इस बीच शुक्रवार को एसएफआई ने विश्वविद्यालय में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय चौक से वाइस चांसलर कार्यालय तक रोष प्रदर्शन किया गया।

    इसके अलावा छात्रों ने विश्वविद्यालय वाइस चांसलर के कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात नजर आया। छात्रों में रिजल्ट के खिलाफ रोष है और विश्वविद्यालय प्रशासन से रिजल्ट को रिव्यू करने की मांग की जा रही है। इससे पहले गुरुवार को ABVP कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन कर रोष जताया था।
    सिरमौर : गिरिपार में बूढ़ी दिवाली शुरू, धूमधाम से मनाया जा रहा आस्था का पर्व 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather