Breaking News

  • जवाली में तीन नए शीतल पेयजल आउटलेट बुझाएंगे लोगों की प्यास
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने घोषित किया SET 2023 का रिजल्ट, यहां देखें
  • शिमला अवैध मस्जिद विवाद : नेरवा में करणी सेना का जोरदार प्रदर्शन
  • हमीरपुर : दसवीं फेल या पास युवाओं को मौका, सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद
  • राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को मिले SPG सुरक्षा : कुलदीप राठौर
  • चुनाव प्रचार पर निकलेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शेड्यूल तैयार
  • हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे जीएस संधवालिया
  • सुरला स्कूल में द हंस फाउंडेशन ने छात्राओं को बांटी स्वच्छता किट
  • शिमला : घर के मंदिर से उठी चिंगारी ने जला डाला आशियाना
  • राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बिफरी महिला कांग्रेस, किया प्रदर्शन

हिमाचल : सदन की कार्यवाही के गुर सीख रहे पहली बार जीते विधायक

ewn24news choice of himachal 30 Jan,2023 3:03 pm

    विधानसभा में दो दिन का ट्रेनिंग सेशन शुरू

    शिमला। अपने मतदाताओं की अपेक्षा पर खरे उतरने की जिम्मेदारी विधायकों के कंधे पर रहती है। सदन में कम समय लेकर ज्यादा और प्रभावी बातें करने के गुण विधायकों में बेहद जरूरी होते हैं। साथ ही विधायकों के सामने सदन की कार्यवाही के दौरान अपने अधिकारों और कर्तव्यों के निर्वहन के पालन की भी चुनौती होती है। इसे लेकर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में दो दिन का ट्रेनिंग सेशन रखा गया है। इस ट्रेनिंग सेशन में पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे विधायक प्रशिक्षण लेंगे।
    शिमला शहर में पानी के दामों में बढ़ोतरी पर भाजपा उग्र-दी यह चेतावनी 

    विधानसभा में दिल्ली की पीआरएस संस्था पहली बार जीते विधायकों को ट्रेनिंग देगी। इस ट्रेनिंग सेशन में कांग्रेस के 14, विधायक बीजेपी के 8 विधायक, एक निर्दलीय विधायक शामिल होंगे। इसके अलावा उपचुनाव में पहली बार जीत कर आए तीन विधायकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पहली बार है, जब हिमाचल प्रदेश विधानसभा में इस तरह की ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले यह ट्रेनिंग लोकसभा में होती रही है।

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर से पहली बार जीत कर आए विधायकों को खासा फायदा मिलेगा। विधायक इस ट्रेनिंग सेशन में अपनी शंकाओं को दूर कर सकेंगे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सदन की कार्यवाही के दौरान कम समय में अपनी बात को प्रभावी ढंग से रखने की कला विधायकों में होना बेहद जरूरी होती है। साथ ही विधायक इस ट्रेनिंग सेक्शन में अपने कर्तव्यों के साथ विशेषाधिकारों के बारे में भी जानकारी ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि दो दिन तक चलने वाले इस ट्रेनिंग सेशन में विधायकों को महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
    हिमाचल : शिमला में फिर चोरी हुई HRTC की बस, सोलन में मिली 

    इस ट्रेनिंग सेशन में पच्छाद से विधायक रीना कश्यप, फतेहपुर से भवानी सिंह पठानिया, अर्की से संजय अवस्थी, नाहन से अजय सोलंकी, गगरेट से चैतन्य शर्मा, डलहौजी से डीएस ठाकुर, कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो, चिंतपूर्णी से सुदर्शन सिंह बबलू, शिमला से हरीश जनारथा, शाहपुर से केवल सिंह पठानिया, चंबा से नीरज कुमार नैयर, सरकाघाट से दलीप ठाकुर  हिस्सा लेंगे।

    वहीं, नगरोटा बगवां से रघुबीर सिंह बाली, आनी से लोकेंद्र कुमार, बिलासपुर से त्रिलोक जमवाल, हमीरपुर से आशीष शर्मा, मनाली से भुवनेश्वर गौड़, धर्मपुर से चंद्रशेखर, करसोग से दीप राज, भरमौर से जनक राज, ठियोग से कुलदीप सिंह राठौर, इंदौरा से मलेंद्र राजन, द्रंग से पूर्ण चंद, नूरपुर से रणवीर सिंह निक्का, भोरंज से सुरेश कुमार और कसौली से विनोद सुल्तानपुरी ट्रेनिंग में हिस्सा लेंगे।




    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather