Breaking News

  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक खत्म : क्या लिए गए फैसले एक क्लिक में जानें
  • हिमाचल कैबिनेट : वन विभाग में भरे जाएंगे सहायक वन रक्षकों के 100 पद
  • शिमला : मांगों को लेकर गरजे पेंशनर्स, सुक्खू सरकार को दी चेतावनी
  • सचिवालय के बाहर शिक्षित बेरोजगार संघ का हल्ला बोल, सरकार को याद करवाई रोजगार की गारंटी
  • देहरियां स्कूल में द हंस फाउंडेशन ने बांटी स्वच्छता किट
  • अग्निवीर भर्ती : कांगड़ा और चंबा जिला से चयनित युवाओं का परिणाम घोषित
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू : डिप्टी सीएम सहित ये मंत्री नहीं मौजूद
  • मां और बहन के पास शिमला पहुंचे राहुल गांधी, कुछ दिन यहीं रुकने का प्रोग्राम
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज : कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
  • जवाली में तीन नए शीतल पेयजल आउटलेट बुझाएंगे लोगों की प्यास

बजट सत्र: हिमाचल का प्रति व्यक्ति 95,374 रुपए का कर्जदार

ewn24news choice of himachal 27 Mar,2023 3:57 pm

    विधानसभा में मुख्यमंत्री ने मुहैया करवाई जानकारी

    शिमला। वर्तमान में (31 जनवरी 2023) राज्य सरकार पर 71,082 करोड़ रुपए का ऋण है और प्रति व्यक्ति पर औसतन 95,374 रुपए का ऋण है। यह जानकारी धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट सत्र के दौरान मुहैया करवाई है।

    बजट सत्र: हिमाचल में आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर क्या बोली सरकार-पढ़ें खबर

    जानकारी के अनुसार 2020-21, 21-22 और 22-23 में 31 जनवरी तक 23 हजार 185 करोड़ रुपए ऋण लिया है। इसमें 9 हजार 105 करोड़ की अदायगी की गई है। 2020-21 में 7295 करोड़ रुपए कर्ज लिया गया। इसमें खुले बाजार से 6 हजार करोड़, नाबार्ड से 664 करोड़, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम से 29 करोड़ और भारत सरकार से 602 करोड़ रुपए ऋण प्राप्त किया। 2021-22 में 5596 करोड़ रुपए लोन लिया है।
    राज्यपाल ने मां ज्वालाजी, बज्रेश्वरी और चामुंडा माता मंदिर में की पूजा-अर्चना

    इसमें खुले बाजार से 4 हजार करोड़, नाबार्ड से 700 करोड़, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम से 4 करोड़, भारत सरकार से 892 करोड़ रुपए कर्ज लिया। 2022-23 में 31 जनवरी तक 10 हजार 294 करोड़ रुपए ऋण लिया गया है। खुले बाजार से 9,500 करोड़, नाबार्ड से 479 करोड़, भारत सरकार से 315 करोड़ का ऋण लिया गया। हिमाचल में शुद्ध ऋण राशि 14,080 करोड़ रुपए है। इन ऋणों के अलावा लोक लेखा में, सामान्य भविष्य निधि आदि के अंतर्गत 979 करोड़ रुपए ऋण दायित्व उपार्जित हुए हैं।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather