Breaking News

  • 29 जुलाई सुबह 9 बजे तक 6 जिलों में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट
  • नूरपुर में बोले शिक्षा मंत्री : 150 सरकारी स्कूलों में बनेगा अलग शिक्षक कैडर, 4000 शिक्षकों की होगी भर्ती
  • हादसा : 53 मील पर पुल की रेलिंग तोड़कर खाई में गिरा गेहूं से लदा ट्रक, दो की गई जान, चालक गंभीर
  • भरमौर-पठानकोट हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, मासूम समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान
  • HPRCA भर्ती अपडेट : JE सिविल, शिक्षक और OTA पदों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी
  • ITI सुंदरनगर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, रोजगार अवसर का उठाएं लाभ
  • मुख्यमंत्री सहारा योजना : कहां और कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, क्या दस्तावेज जरूरी- जानें
  • हॉस्पिटॅलिटी सेक्टर में बंपर भर्ती : 10वीं या 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका, मंडी में इंटरव्यू
  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा

हिमाचल : विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज

ewn24news choice of himachal 14 Dec,2022 4:38 am

    सुदर्शना चंडावत ने उदयपुर कोर्ट में किया केस

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही राजनीतिक गलियारों में एक खबर से हलचल मच गई है। एक तरफ जहां लोग मंत्रिमंडल के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं उसी बीच मंत्री पद के प्रबल दावेदार पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के बेटे शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह से जुड़ी एक खबर सामने आई है।
    Breaking : गोकुल बुटेल सीएम सुक्खू के प्रिंसिपल एडवाइजर (आईटी) नियुक्त

    विक्रमादित्य सिंह की पत्नी सुदर्शना चंडावत ने पति और ससुराल वालों पर उदयपुर (राजस्थान) कोर्ट में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत 17 अक्तूबर, 2022 को की गई है। 17 नवंबर, 2022 को पहली सुनवाई में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी उदयपुर की अदालत ने सुदर्शना के पति विक्रमादित्य सिंह, सास प्रतिभा सिंह, ननद अपराजिता, ननदोई अंगद सिंह और चंडीगढ़ निवासी अमरीन के खिलाफ वारंट जारी किया है।

    सभी प्रतिवादियों को उदयपुर कोर्ट में बुधवार को पेश होने के आदेश दिए गए हैं। सुदर्शना चंडावत ने घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम की धारा 20 के तहत उदयपुर कोर्ट में शिकायत दर्ज की है। सुदर्शना का आरोप है कि शादी के कुछ समय के बाद शिकायतकर्ता से घरेलू हिंसा की गई।


    शिकायतकर्ता ने अदालत से गुहार लगाई है कि उनके ससुराल वालों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हिंसा न करने के लिए पाबंद कर उन्हें अलग से रहने के लिए मकान की व्यवस्था करने के आदेश पारित किए जाएं।

    उधर, शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि यह एक सोची-समझी साजिश है। सभी आरोप झूठे हैं, जिसका अदालत के समक्ष जवाब दायर किया जाएगा। राजनीतिक नुकसान पहुंचाने के लिए इसे चुनाव के दौरान ही उजागर किया गया है, जबकि यह एक पारिवारिक मामला है, जो अभी अदालत में लंबित है। गैर जमानती वारंट जारी होने को नकारते हुए उन्होंने कहा कि यह एक कानूनी प्रक्रिया है।

    बता दें कि विक्रमादित्य सिंह की शादी मार्च 2019 में मेवात राजवंश की राजकुमारी सुदर्शना चुंडावत से हुई थी। दोनों में कुछ समय बाद अनबन हो गई। दोनों लंबे समय से अलग-अलग रह रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह हिमाचल के 6 बार के CM रहे वीरभद्र सिंह के बेटे हैं और दूसरी बार शिमला ग्रामीण से विधायक चुनकर आए हैं। उनकी मां प्रतिभा सिंह इस वक्त हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष व मंडी लोकसभा सीट से सांसद हैं।
    जाखू मंदिर पहुंचे सीएम सुक्खू, परिवार के साथ की पूजा-अर्चना


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather