Breaking News

  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज : कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
  • जवाली में तीन नए शीतल पेयजल आउटलेट बुझाएंगे लोगों की प्यास
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने घोषित किया SET 2023 का रिजल्ट, यहां देखें
  • शिमला अवैध मस्जिद विवाद : नेरवा में करणी सेना का जोरदार प्रदर्शन
  • हमीरपुर : दसवीं फेल या पास युवाओं को मौका, सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद
  • राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को मिले SPG सुरक्षा : कुलदीप राठौर
  • चुनाव प्रचार पर निकलेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शेड्यूल तैयार
  • हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे जीएस संधवालिया
  • सुरला स्कूल में द हंस फाउंडेशन ने छात्राओं को बांटी स्वच्छता किट
  • शिमला : घर के मंदिर से उठी चिंगारी ने जला डाला आशियाना

हिमाचल उपचुनाव : 6 विधानसभा क्षेत्रों में कौन कितने मतों से जीता- पढ़ें

ewn24 news choice of himachal 04 Jun,2024 12:17 pm

    शिमला। हिमाचल में 6 विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव में चार पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वहीं, दो सीटें भाजपा ने जीती हैं। सुजानपुर, गगरेट, कुटलैहड़ और लाहौल स्पीति में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। 

    धर्मशाला और बड़सर सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। चार सीटों के साथ एक बार फिर सुक्खू सरकार मजबूत स्थिति में आ गई है।  अब हिमाचल में कांग्रेस की 38 सीटें हो गई हैं। भाजपा की 27 सीटें हैं। निर्दलीय विधायकों के इस्तीफा देने से खाली तीन विधानसभा क्षेत्रों में आगे उपचुनाव होना है।


    हिमाचल लोकसभा नतीजे : कांगड़ा नंबर वन, दूसरे स्थान पर हमीरपुर  



    ऊना जिला के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा (विक्कू) ने भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो को 5356 मतों से हराया है। 20 राउंड की ईवीएम की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा विक्कू को 35728 मत मिले हैं। 

    देवेंद्र कुमार भुट्टो को 30841 मत मिले हैं। वहीं, विवेक शर्मा विक्कू को 1125 और देवेंद्र भुट्टो को 656 पोस्टल वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा विक्कू को कुल 36853 और भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो को 31497 मत मिले हैं। 341 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है।


    हिमाचल उपचुनाव : 6 विधानसभा क्षेत्रों में कौन कितने मतों से जीता- पढ़ें   



    हमीरपुर के विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में बड़ा उलटफेर हुआ है। भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा चुनाव हार गए हैं। राजेंद्र राणा को कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रंजीत सिंह ने कुल 2440 मतों से हराया है। कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रंजीत राणा को 29529 और भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा को 27089 मत मिले हैं।

    सुजानपुर में 8 राउंड की ईवीएम की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रंजीत सिंह राणा को 28577 मत मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा को 26403 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं, पोस्टल वोट में कैप्टन रंजीत सिंह को 952 और राजेंद्र राणा को 686 मत मिले हैं। वहीं, 241 ने नोटा दबाया है।

    लाहौल स्पीति की सीट भी कांग्रेस ने जीत ली है। कांग्रेस से बगावत कर भाजपा ज्वाइन करने वाला रवि ठाकुर तीसरे नंबर पर रहे हैं। मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा और आजाद प्रत्याशी डॉ. रामलाल मार्कंडेय के बीच रहा। 

    कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा को 9414, आजाद प्रत्याशी डॉ रामलाल मार्कंडेय को 7454 और भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर को 3049 मत मिले हैं। अनुराधा राणा ने डॉ. रामलाल मार्कंडेय को 1960 मतों से हराया है।


    हिमाचल लोकसभा नतीजे : चारों सीट पर भाजपा विजय, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न



    ईवीएम की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा को 8877, डॉ. रामलाल मार्कंडेय को 7091 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर को 2934 मत मिले हैं। अनुराधा राणा को 537, राम लाल मार्कंडेय को 363 और रवि ठाकुर को 115 पोस्टल वोट मिले हैं।  नोटा को 76 मत पड़े हैं।

    ऊना जिला के गगरेट विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में गगरेट की जनता ने कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में आए चैतन्य शर्मा को नकार दिया है और भाजपा से कांग्रेस में आए राकेश कालिया को स्वीकार किया है। जी हां गगरेट उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया  8487 मतों से चुनाव जीत गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया को 35768 और भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा को 27281 मत मिले हैं।

    13 राउंड की ईवीएम मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया को 34785 मत पड़े हैं। भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा को 26815 मत मिले हैं। राकेश कालिया को 983 और चैतन्य को 466 पोस्टल वोट पड़े हैं। नोटा को 606 मत मिले हैं।

    कांगड़ा जिला के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने जीत दर्ज की है। सुधीर शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी को 5526 मतों से हराया है। राकेश चौधरी तीसरे नंबर पर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा को 28066 और कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी को 22540 मत मिले हैं। राकेश चौधरी को 10770 मत प्राप्त हुए हैं।

    ईवीएम मतगणना में सुधीर शर्मा को 27529 मत मिले हैं। वहीं, देवेंद्र जग्गी को 21918 मत मिले। पोस्टल वोट की बात करें तो देवेंद्र जग्गी को 622 और सुधीर शर्मा को 537 मत मिले हैं। ऐसे में आजाद प्रत्याशी राकेश चौधरी को ईवीएम की काउंटिंग में 10637 और पोस्टल बेल्ट में 133 मत मिले हैं।

    हमीरपुर जिला के बड़सर विधानसभा क्षेत्र में इंद्रदत्त लखनपाल का जलवा बरकरार रहा है। उन्होंने बड़सर उपचुनाव में जीत दर्ज की है। हालांकि, इस बार वह भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में थे। इंद्रदत्त लखनपाल 2125 मतों से जीते हैं।

    भाजपा प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल ने कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष चंद को हराया है। ईवीएम की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल को 32174 और कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष चंद को 29857 मत मिले हैं। 

    इंद्रदत्त लखनपाल को 912 और सुभाष चंद को 1104 पोस्टल वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी को कुल 33086 और कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष चंद को 30961 मत पड़े हैं। इंद्रदत्त लखनपाल 2125 मतों से जीते हैं। 323 मत नोटा को पड़े हैं।


    हिमाचल उपचुनाव नतीजे : कुटलैहड़ में विक्कू ने भुट्टो को हराया- ये रहा मार्जन

    हिमाचल उपचुनाव : धर्मशाला से सुधीर शर्मा जीते, ये रहा जीत का मार्जिन

    हिमाचल उपचुनाव : गगरेट की जनता ने चैतन्य को नकारा, राकेश कालिया को स्वीकारा

    18 माह में ही बिना विधायक के हुआ देहरा, इस्तीफे का खेल खत्म, उपचुनाव तय

    ऊना का बेटा अनुभव परमार इंडियन एयरफोर्स में बना फ्लाइंग ऑफिसर  

    अग्निवीर भर्ती रैली जनवरी 2025 में होगी, अप्रैल-मई में ट्रेनिंग 

    हिमाचल : लेक्चरर स्कूल न्यू अंग्रेजी, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स और हिस्ट्री को लेकर अपडेट

    हिमाचल के जुड़ी हर बड़ी खबर पाएं अपने फोन पर, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather