Breaking News

  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल

धर्मशाला: दाड़ी में लगी मेले की रौनक, इस बार तीन दिन पहले होगा खत्म

ewn24news choice of himachal 12 Apr,2023 7:46 pm

    प्रस्तावित जी-20 सम्मेलन के चलते सीमित किया

    अभय चौहान/धर्मशाला। हिमाचल के कांगड़ा जिला के धर्मशाला के दाड़ी ग्राउंड में धुम्मू शाह मेले की रौनक लगी है। धुम्मू शाह दाड़ी मेला 9 अप्रैल से शुरू हो गया है। मेला 15 अप्रैल तक चलेगा। लोग मेले में झूले झूलने का आनंद ले रहें और खरीददारी कर रहे हैं। मेले में काफी संख्या में लोग आ रहे हैं। अगर आप भी मेले में जाने की सोच रहे हैं तो जल्द ही जाने का प्रोग्राम बना लें, क्योंकि इस बार मेला समय से पहले ही खत्म हो जाएगा।
    Breaking : हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि तय, जानिए दिन और समय

    पहले मेला 18 अप्रैल तक चलता था। पर इस बार तीन दिन पहले ही मेला खत्म हो जाएगा। धर्मशाला में प्रस्तावित जी-20 सम्मेलन के चलते मेले को सीमित कर दिया गया। । इसके चलते कहीं न कहीं मेला व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

    बता दें कि दाड़ी ग्राउंड में यह मेला हर साल धुम्मू शाह की याद में मनाया जाता है। धुम्मू शाह क्षेत्र के सेठ थे। वह  ब्याज पर उधार रुपए देते थे। उनकी अपनी कोई औलाद नहीं थी। क्षेत्र के ही एक परिवार ने  उनकी सेवा की, जिसके चलते उन्हें अपना वंशज बना दिया। धुम्मू शाह के निधन के बाद एक व्यक्ति ऋण लौटने आया।
    हिमाचल में कोरोना के 420 केस : 100 साल बुजुर्ग सहित दो ने तोड़ा दम

    इसके बारे वंशज बनाए परिवार के लोगों को जानकारी नहीं थी। इसके लिए उन्होंने गांव वालों से पूछा कि इस धन का क्या करना है। धुम्मू शाह की याद में मेला शुरू करने का फैसला लिया गया। अब मेले का आकार काफी बढ़ गया है और जिला कांगड़ा का प्रतिष्ठित मेला है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather