Breaking News

  • जवाली में तीन नए शीतल पेयजल आउटलेट बुझाएंगे लोगों की प्यास
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने घोषित किया SET 2023 का रिजल्ट, यहां देखें
  • शिमला अवैध मस्जिद विवाद : नेरवा में करणी सेना का जोरदार प्रदर्शन
  • हमीरपुर : दसवीं फेल या पास युवाओं को मौका, सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद
  • राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को मिले SPG सुरक्षा : कुलदीप राठौर
  • चुनाव प्रचार पर निकलेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शेड्यूल तैयार
  • हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे जीएस संधवालिया
  • सुरला स्कूल में द हंस फाउंडेशन ने छात्राओं को बांटी स्वच्छता किट
  • शिमला : घर के मंदिर से उठी चिंगारी ने जला डाला आशियाना
  • राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बिफरी महिला कांग्रेस, किया प्रदर्शन

जयराम बोले-गंभीर नहीं सरकार, CPS का पलटवार-किसके इशारे पर बंद की फैक्ट्री

ewn24news choice of himachal 01 Feb,2023 2:24 pm

    सीमेंट कंपनी विवाद में कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने

     

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगभग डेढ़ महीने से दो सीमेंट प्लांट बंद पड़े हैं। मालभाड़े को लेकर ट्रक ऑपरेटरों और सीमेंट कंपनी प्रबंधन के बीच विवाद उपजा है, जिसे इतने दिन बीत जाने के बावजूद भी सुलझाया नहीं जा सका है। भाजपा ने सीमेंट विवाद को लेकर सरकार पर हमले तीखे कर दिए हैं, जबकि कांग्रेस सरकार  अदाणी की मंशा के पीछे शक जाहिर कर विवाद को सुलझा लेने का दावा कर रही है।
    बजट 2023-24 : सिगरेट और ये होगा महंगा, मोबाइल सहित यह चीजें सस्ती

     

    सीमेंट कंपनी और ट्रक ऑपरेटरों के बीच चल रहे विवाद को लेकर नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर निशाना साधा है और कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। सरकार को गंभीरता से प्रयास करने चाहिए। यह सीमेंट कंपनी और ट्रांसपोर्टरों के बीच का विवाद है, इससे पहले भी इस तरह की बातें सामने आती रही हैं, लेकिन उसका हल निकाले जाते रहे हैं। दोनों पक्षों को बिठाकर रास्ता निकलता रहा है।
    बजट 2023-24 : कारोबार में पहचान पत्र के तौर पर PAN मान्य, बनेंगे 50 नए एयरपोर्ट

    वहीं, दूसरी तरफ सरकार में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनते ही अदाणी ने अचानक से फैक्ट्री को बंद कर दी। सरकार को इसकी जानकारी तक नहीं दी गई। आखिर किसके इशारे पर सीमेंट फैक्ट्री को बंद करने का निर्णय लिया गया है, यह शक पैदा करता है। हालांकि सरकार विवाद को सुलझाने के लिए प्रयासरत है और मुख्यमंत्री खुद पूरे प्रकरण पर गंभीरता दिखा रहे हैं और जल्दी ही मामले को सुलझाने का सरकार प्रयास करेगी।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

    ?feature=oembed" width="580" height="326" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen" data-origwidth="580" data-origheight="326" data-mce-fragment="1">

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather