Breaking News

  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने घोषित किया SET 2023 का रिजल्ट, यहां देखें
  • शिमला अवैध मस्जिद विवाद : नेरवा में करणी सेना का जोरदार प्रदर्शन
  • हमीरपुर : दसवीं फेल या पास युवाओं को मौका, सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद
  • राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को मिले SPG सुरक्षा : कुलदीप राठौर
  • चुनाव प्रचार पर निकलेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शेड्यूल तैयार
  • हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे जीएस संधवालिया
  • सुरला स्कूल में द हंस फाउंडेशन ने छात्राओं को बांटी स्वच्छता किट
  • शिमला : घर के मंदिर से उठी चिंगारी ने जला डाला आशियाना
  • राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बिफरी महिला कांग्रेस, किया प्रदर्शन
  • कोटला स्कूल में अंडर-19 गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता, कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ

हिमाचल सीमेंट फैक्ट्री विवाद: मंत्री की लगाई ड्यूटी-OPS नोटिफिकेशन भी जल्द

ewn24news choice of himachal 16 Jan,2023 4:25 pm

    सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी जानकारी

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि सीमेंट फैक्ट्री विवाद को सुलझाने के लिए उद्योग मंत्री की ड्यूटी लगा दी गई है। उद्योग मंत्री ट्रक ऑपरेटर और कंपनी के साथ बातचीत करेंगे। मामले को जल्द सुलझाने का सरकार प्रयास करेगी ताकि ट्रक ऑपरेटरों को भी नुकसान ना उठाना पड़े। इसके अलावा कांग्रेस ने जो गारंटी दी हैं, उन सभी को कांग्रेस सरकार जल्द पूरा करेगी। ओपीएस (OPS) सरकार ने बहाल कर दी है और जल्द ही इसकी अधिसूचना भी जारी हो जाएगी। यह बात उन्होंने शिमला में मीडिया से बातचीत में कही।
    ऊना के शहीद अमरीक सिंह को अंतिम विदाई, पत्नी ने किया नमन-बेटे ने सैल्यूट

    हिमाचल सरकार जोशीमठ उत्तराखंड की घटना से हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रबंधन को लेकर की अधिकारियों और सभी डीसी से मीटिंग की है। सभी जिलों के डीसी से रिपोर्ट मांगी है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जोशीमठ जैसे घटना की संभावना नहीं है, लेकिन फिर भी अधिकारियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के सीकिंग और स्लाइडिंग वाले क्षेत्रों को लेकर डीसी से जानकारी ली गई है, लेकिन हिमाचल में फिलहाल जोशी मठ जैसी आपदा नजर नहीं आती है।

    उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को हिमाचल के कांगड़ा में प्रवेश करेगी। मंत्री सहित कई कांग्रेस नेता इसमें शामिल होंगे। राहुल गांधी हिमाचल में 23 किलोमीटर तक पैदल मार्च करेंगे।
    हिमाचल: दो सड़क हादसों में 2 युवकों की गई जान- दो लोग हुए घायल

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather