Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

जमींदोज हो जाएगा शिमला ब्रिटिश कालीन थिएटर "रिवोली सिनेमा हॉल"

ewn24news choice of himachal 07 Dec,2022 7:29 pm

    1930 में बद्री प्रसाद सेठ ने की थी शुरुआत

    शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में ब्रिटिश कालीन रिवोली सिनेमा हॉल का भवन अब टूटने जा रहा है। यह भवन पूरी तरह से असुरक्षित हो चुका है और इसका एक हिस्सा भी टूट चुका है। वहीं अब नगर निगम में इसे तोड़ने की अनुमति दे दी है और अब भवन जमींदोज किया जा रहा है। शिमला वासियों के लिए ये थियेटर अब याद बनकर रह जाएगा।

    हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने इन 4 पोस्ट का रिजल्ट भी निकाला

    रिवोली सिनेमा हॉल का भवन अंग्रेजों के समय का बना हुआ है और यहां पर 1925 में मुर्गी खाना हुआ करता था, लेकिन 1930 में दिल्ली के एक व्यापारी बद्री प्रसाद ने इसे खरीदा और यहां पर थिएटर की शुरुआत की।
    HPSSC: जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी का यह रिजल्ट घोषित

    उस समय ज्यादातर अंग्रेजी फिल्में दिखाई जाती थी, लेकिन आजादी के बाद यहां हिंदी फिल्में दिखाई जाने लगी और यहां पर फिल्में देखने वालों की भीड़ उमड़ी रहती थी। शिमला का ये एक मात्र थियेटर था, लेकिन 2010 को भवन में दरारें आनी शुरू हुई और नगर निगम ने इस भवन को असुरक्षित घोषित कर दिया जिसके बाद ये थियेटर को हमेशा के लिए बन्द कर दिया गया।
    चंबा-तीसा मार्ग पर खाई में गिरी कार, युवक ने मौके पर तोड़ा दम

    अब ये ऐतिहासिक इमारत तो गिर ही जाएगी लेकिन उसके साथ ही इसके मलबे में दफन हो जाएगा थिएटर का वो सुनहरा इतिहास जहां सिंगल स्क्रीन पर ना जाने कितनी ही फिल्मों के शौकीन लोगों ने अपने दोस्तों परिवार और अपने चाहने वालों के साथ देखी होंगी। आज भी यह थिएटर लोगों की यादों में जिंदा है।

     

    रिवोली के आसपास कारोबार करने वाले लोगों का कहना है कि वे यहां पर दशकों से कारोबार कर रहे हैं और दिन के समय अपना कारोबार करने के बाद शाम को यहां पर फिल्म देखने जाया करते थे शिमला का ये पहला थिएटर था और यहां पर काफी चहल-पहल रहती थी यहां 75 पैसे टिकट हुआ करती थी, लेकिन इसे अनसेफ घोषित कर दिया गया था और बंद कर दिया गया है और अब इसकी भवन को भी तोड़ा जा रहा है कारोबारियों का कहना है कि यहां पर फिर से थियेटर खोला जाना चाहिए।
    हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती

    1925 में चलता था मुर्गी खाना

    ब्रिटिश काल में इस भवन में साल 1925 में यहां मुर्गी खाना हुआ करता था हालांकि ये जमीन नाहन के राजा की थी जिसे 1930 में दिल्ली के एक व्यापारी बद्री प्रसाद सेठ ने खरीदा और यहां थिएटर की शुरुआत की। सिंगल स्क्रीन वाले इस थिएटर में भारी-भरकम मशीन की मदद से फिल्म दिखाई जाती थी।

     

    लोग भी काफी तादाद में यहां फिल्में देखने आते थे। शिमला के मशहूर शाही थिएटर के मालिक साहिल शर्मा ने कहा कि यह शिमला शहर की काफी पुरानी इमारत थी 1925 में यहां पर पहले मुर्गी खाना हुआ करता था और उसके बाद यहां पर दिल्ली के एक व्यापारी ने इसे खरीदा और यहां पर थिएटर भी शुरू किया और कई दशकों तक यहां पर फिल्में दिखाई गई लेकिन 2010 में अनसेफ घोषित किया गया और अब तोड़ा जा रहा है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather