Breaking News

  • अनुसूचित जाति एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता
  • बिलासपुर : शादी में धाम खाकर लौट रहा था व्यक्ति, चर में गिरने से गई जान
  • सोलन : शिक्षक पर छात्र के साथ मारपीट का आरोप, बच्चे बोले लोहे के स्केल से मारा
  • बिलासपुर : गांव की शादी में अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने नाबालिग से की छेड़छाड़
  • धर्मशाला के तपोवन में हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से, होंगी 8 बैठकें
  • TET नवंबर 2025 : HPBOSE ने जारी की समयसारिणी, एडमिट कार्ड भी अपलोड
  • नॉप्स पब्लिक स्कूल घुमारवीं में समझाए नशे के दुष्प्रभाव : छात्रों व शिक्षकों ने की चर्चा
  • इंसानियत संस्था का 18वां रक्तदान शिविर, 27 लोगों ने किया रक्तदान
  • शिक्षा का मूल उद्देश्य व्यक्ति का सर्वांगीण विकास : आचार्य अभ्यास में बोलीं सेवानिवृत्त प्रवक्ता शीला सिंह
  • जयंती देवी मंदिर पहुंचे डीसी कांगड़ा, टेका माथा-व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा

हिमाचल में फिर कड़े तेवर दिखाएगा मौसम, 9 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

ewn24news choice of himachal 06 Feb,2023 9:21 pm

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर कड़े तेवर दिखा सकता है। प्रदेश में 9 फरवरी से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश करेगा जिसका असर दो दिन तक रहेगा। इस दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।




    आज लाहौल-स्पीति में बर्फबारी हुई है वहीं राजधानी शिमला में सुबह मौसम के कड़े तेवर देखने को मिले। शिमला में सुबह रुक-रुक बारिश होती रही। दोपहर बाद बादलों की लुका-छिपी जारी रही। यही हाल मध्यवर्ती इलाकों में भी रहा। कांगड़ा जिला में भी सुबह से बारिश को दौर रुक-रुक कर जारी रहा। दोपहर बाद बारिश बंद रह लेकिन आसमान में बादल घिरे रहे।

    मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार के लिए तेज़ हवाओं का येलो अलर्ट भी जारी किया है। गत 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी दर्ज की गई है, वहीं दिन का तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ सुरेंद्र पाल ने कहा कि गत 24 घंटे के दौरान प्रदेश के चंबा, लाहौल-स्पीति और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई है, वहीं मध्यवर्ती सहित अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है।
    मंडी : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 100 पद, कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें खबर

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में 7 और 8 फरवरी को मौसम साफ रहेगा फिर उसके बाद 9 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में प्रवेश करेगा जिसका असर 2 दिन तक रहेगा। डॉ सुरेंद्र पाल ने कहा कि दिन के तापमान सामान्य से 4 और 5 डिग्री अधिक चल रहे हैं वहीं न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो वह सामान्य से कम चल रहे हैं। 10 फरवरी के बाद प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

    [embed]
    [/embed]

     

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather